पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज गर्ग ने अभियोजन अधिकारियों के साथ की बैठक… यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण संबंधी एक्ट, नारकोटिक समेत कई मामलों की जांच में पाई जाने वाली कमियों की समीक्षा

दुर्ग। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग के द्वारा गुरुवार को कार्यालय के सभागार कक्ष में अभियोजन की मासिक बैठक आयोजित की गई। मीटिंग में अभियोजन में आ रही समस्याओं के निराकरण के लिए यह बैठक मासिक रूप से आयोजित की जाती है। बैठक में जिला लोक अभियोजन पदाधिकारी एवं अभियोजकों को अभियोजन एवं इसके अनुसंधान में समन्वय स्थापित करने का निर्देश देकर संबंधित अभियोजन एवम उनके अनुसंधान पर भी चर्चा की गई है। बैठक में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण संबंधी अधिनियम, अनुसूचित जाति- अनुसूचित जनजाति, नारकोटिक ड्रग एवं मद्य निषेध आदि विषयों से संबंधित प्रकरणों में अभियोजन के द्वारा एवं पुलिस विवेचना में किस प्रकार की कमियां पाई जाती है, की समीक्षा कर अभियोजन एवं उसके अनुसंधान पर भी चर्चा की गई। जिससे अधिक से अधिक प्रकारणो में आरोपियों को सजा मिल सके। उक्त मासिक समीक्षात्मक बैठक में अभियोजन से जुड़े सभी विषयों पर चर्चा की गई। अभियोजन की मासिक समीक्षात्मक बैठक में अनुरेखा सिंह, उप संचालक अभियोजन दुर्ग, प्रेमेंद्र कुमार वैसवाडे, उप संचालक अभियोजन जिला बालोद, अर्पणा अग्रवाल जिला अभियोजन अधिकारी जिला बेमेतरा, डीएसपी शिल्पा साहू , आईजी ऑफिस के अधिकारीगण शामिल थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...