अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का पर्दाफाश: CG में शातिर ठगों ने की थी लाखों की ठगी, ऑनलाइन जॉब और वेबसाइट में इन्वेस्टमेंट का झांसा देकर लोगों को बनाते थे शिकार

बिलासपुर। न्यायधानी में ऑनलाइन फायनेंशियल फ्रॉड के अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। गिरोह के तीन शातिर आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। ऑनलाइन जॉब और वेबसाइट में इन्वेस्टमेंट का झांसा देकर आरोपी फ्रॉड की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों ने 15 करोड़ से अधिक की राशि का यूएसडीटी और क्रिप्टोकरेंसी में लेनदेन भी किया है। आरोपियों से बिलासपुर में शिक्षक से हुए 48 लाख की ठगी का भी खुलासा हुआ है। गिरफ्तार सभी आरोपी ठाणे महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।

दरअसल, शहर के मोपका निवासी शिक्षक सौरभ साहू बीते दिनों साइबर फ्रॉड के शिकार हुए थे। ऑनलाइन जॉब और वेबसाइट में इन्वेस्टमेंट का झांसा देकर ठगों ने शिक्षक से 48 लाख की ठगी की थी। रेंज साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जिसमें तकनीकी साक्ष्यों के साथ पुलिस को इसमें बड़े गिरोह के शामिल होने और आरोपियों के ठाणे महाराष्ट्र में होने की सूचना मिली।

Ssp रजनेश सिंह ने बताया, पुलिस टीम ने ठाणे में दबिश देकर आरोपी शाकिब अंसारी, अंसारी मेराज और अंसारी फ़ुजैल को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि, तीनों आरोपी ऑनलाईन गेमिंग, ट्रेडिंग, वर्क फ्राम होम, रेटिंग रिव्यू, बीमा पॉलिसी और डिजिटल अरेस्ट के नाम पर अधिक लाभ दिलाने का झांसा देकर ऑनलाईन ठगी करते थे। इसके लिए फर्जी सिम और बैंक खातों का उपयोग किया जाता था। आरोपियों ने इसके लिए 50 लाख रुपए में करीब 100 खाते खरीदे थे।

जांच में यूएसडीटी और क्रिप्टोकरेंसी में 15 करोड़ से अधिक के लेनदेन की भी जानकारी सामने आई है। ठगी के रकम से आरोपियों ने जमीन भी खरीदा है। आरोपियों से 13 नग मोबाइल, फर्जी सिम कार्ड, बैंक पासबुक और एटीएम कार्ड जप्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ साइबर, आईटी एक्ट व धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...