CG में बिहार दिवस मनाने का विरोध: चेहरे में कालिख पोतकर छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के अध्यक्ष ने SDM को सौंपा ज्ञापन, कहा – प्रदेश की जनता बेहरुपीये नेताओं से रहें सावधान

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में बिहार दिवस मनाने का जमकर विरोध हो रहा है।छत्तीसगढ़ के छत्तीसगढ़िया नेता जो राष्ट्रीय पार्टी में हैं और बिहार के तिहार 22 मार्च को शामिल हो रहे हैं उनके विरोध में छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूरन लाल साहू ने काले वस्त्र एवं चेहरे में कालिक पोत कर विरोध प्रदर्शन कर दुर्ग sdm को ज्ञापन सौंपा।

पूरन साहू ने कहा छत्तीसगढ़िया नेताओ की वजह से छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़िया लोगो का अस्तित्व ख़तरे में हैं। इन नेताओं की वजह से आज छत्तीसगढ़ का जल, जंगल, जमीन एवं रोजगार छत्तीसगढ़ीयो के हाथ से निकल गया। दूसरे राज्य के नेताओ के अंदर क्षेत्रीयवाद होता हैं एवं अपने राज्य और राज्यों के लिए मजबूती से खड़े रहते हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ के नेता पार्टी पुत्र होते हैं। ये वो छत्तीसगढ़िया नेता है, जो अपने ही छत्तीसगढ़िया लोगो के पीट में छुरा घोपने का काम करते हैं।छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा अब छत्तीसगढ़ के जनता ऐसे बेहरुपीये नेताओ से सावधान रहें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...