केएच मेमोरियल स्कूल में सेलिब्रेट किया गया इंटरनेशनल योगा डे: प्रिंसिपल, डायरेक्टर और टीचर्स ने किया योगासन और प्राणायाम… विभा झा ने कहा- योग जीवन का एक पूर्ण दर्शन

भिलाई। भिलाई के केएच मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इंटरनेशनल योगा डे मनाया गया। शुक्रवार, 21 जून को स्कूल में योग दिवस का आयोजन हुआ। टीचर सुचित कुमार नागोसे एवं माइकल जार्ज ने स्कूल के सभी टीचर्स को योगा के कई आसन तथा प्राणायाम कराया। साथ ही योगासन के महत्व और फायदे भी बताएं। सभी टीचर्स ने योग आसनों को गंभीरता से लिया और हर आसन को इंज्वाय किया।

योगा डे की शुरुआत में प्रिंसिपल विभा झा, डायरेक्टर निश्चय झा और एकेडमिक डायरेक्टर सृष्टि झा का पुष्पगुच्छ से सम्मान किया गया। तत्पश्चात
प्रिंसिपल विभा झा ने अपने संबोधन में कहा कि योग केवल व्यायाम का एक तरीका नहीं है, बल्कि यह जीवन का एक पूर्ण दर्शन है। यह शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है और हमें तनाव, चिंता और डिप्रेशन से मुक्ति दिलाता है। योग आत्म-जागरूकता और आत्म-अनुशासन को बढ़ावा देता है और हमें जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करता है।

योग की शुरुआत ‘सूर्य नमस्कार’ से हुई। इसके पश्चात टीचर्स ने ताड़ासन, वृक्षासन, अर्ध चक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, पश्चिमोत्तासन, अर्धमत्स्यासन, शव आसन, पवन मुक्तासन तथा प्राणायाम में ओम चैटिंग, अनुलोम विलोम, ब्रह्मरी एवं कपालभाति किया। प्रिंसिपल विभा झा, डायरेक्टर निश्चय झा एवं एकेडमिक डायरेक्टर सृष्टि झा ने भी योग में भाग लिया।

योग दिवस के समापन पर डायरेक्टर निश्चय झा ने इस आयोजन के लिए पीटी टीचर एवं अन्य टीचर्स की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना है। इससे व्यक्ति शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकता है। उन्होंने कहा कि स्कूल में नियमित रूप से योग क्लास शुरू किया जाए। योग दिवस का संचालन अंजली एवं निखिल अग्रवाल ने किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...