माइलस्टोन अकेडमी भिलाई में अलंकरण समारोह का आयोजन: जेसीआई की प्रमाणिक राष्ट्रीय प्रशिक्षक रही चीफ गेस्ट… छात्रों ने मधुर गीत और सुंदर नृत्य किया प्रस्तुत

भिलाई। माइलस्टोन अकेडमी में शुक्रवार, 26 जुलाई 2024 को कक्षा एक से पांचवीं के बच्चों का अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डाॅली मुंशी उपस्थित रहीं, जो ‘जेसीआई’ में एक प्रमाणिक राष्ट्रीय प्रशिक्षक है। समारोह की शुभारंभ स्कूल बैंड की धुन पर मुख्य अतिथि समेत स्कूल की डायरेक्टर डॉ ममता शुक्ला, प्रधानाचार्या सरोज नायक एवं अन्य अधिकारियों के आगमन के साथ हुआ। स्कूल एंथम के बाद अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। समारोह में विद्यार्थियों द्वारा मधुर स्वागतम् गीत और सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया।

इसके पश्चात् प्रधानाचार्या ने मुख्य अतिथि का संबोधन करते हुए इस अवसर के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद स्कूल की डायरेक्टर महोदया ने मुख्य अतिथि को संबोधित करते हुए भाषण दिया। अपनी प्रेरणादायक भाषण से उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।छात्र और छात्राओं को उनकी योग्यता के अनुरूप मुख्य अतिथि द्वारा बेच प्रदान करते हुए पदभार सौंपा गया।एवं उन्हें अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

इसके पश्चात स्कूल की उपप्रधानाचार्या द्वारा छात्र परिषद के सदस्यों का शपथ ग्रहण हुआ। इसके पश्चात मुख्य अतिथि डाॅली मुंशी के द्वारा छात्रों को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को उनके कार्य भार का महत्व बताते हुए अपनी कर्तव्यों को पूर्ण निश्चय से निभाने हेतु प्रेरित किया गया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। उपस्थित अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना की और छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बालाजी बिल्डर्स पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई : बिना...

रायपुर। बिना अनिवार्य रेरा पंजीयन के भूखंडों की बिक्री करने पर छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (CG-RERA) ने भिलाई के बालाजी बिल्डर्स के खिलाफ सख्त...

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा मोड़ : सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को रायपुर लाया गया है। ओमान से भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद CBI...

छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह : CM...

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

धर्मांतरण के खिलाफ लामबंद हुए पंडरिया के 18 गांव...

कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल गांवों में धर्मांतरण को लेकर विरोध तेज हो गया है। क्षेत्र के 18 गांवों के...