भिलाई। नालंदा इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, कुरुद, में इन्वेस्टिचर समारोह 2025-26 का आयोजन हुआ। कार्यक्रम पूरे हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वी.एस. कल्पना, प्राचार्या इंदु आई.टी. स्कूल और आर.एस. पांडे, प्राचार्य केपीएस सुंदरनगर रहे।

कार्यक्रम में केसीए के सम्मानित सदस्य आर. डेविड (अध्यक्ष), आर.एस. पिल्लई (उपाध्यक्ष), एवं जिबिन रॉबी (उपाध्यक्ष शिक्षा) की गरिमामयी उपरिथति रही।
इस दौरान कक्षा 12वीं के प्रतीक बर्मन को हेड बॉय और शिवानी घोषाल को हेड गर्ल नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में नेतृत्व और उत्तरदायित्व के छात्रों के महत्व को रेखांकित किया गया।