CG – महादेव ऐप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कोलकाता में खिला रहे थे IPL सट्टा… 5 आरोपी गिरफ्तार… मोबाइल, लैपटॉप सहित कई चीजे जब्त

रायपुर। महादेव सट्टा मामले में राजधानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सटोरिये के कब्जे से पुलिस ने मोबाइल, लैपटाॅप, पासबुक और चेक सहित 10 एटीएम जब्त किया है। साथ ही करोड़ों के हिसाब-किताब की पर्ची भी मिला है।

पढ़िए रायपुर पुलिस की प्रेस रिलीज

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष कुमार सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को आई.पी.एल. क्रिकेट मैच 2024 के सीजन में क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा खेलने/खिलाने वालों एवं इस कारोबार में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने के साथ ही क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में थाना गंज के अपराध क्रमांक 188/24 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 के प्रकरण में एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कोलकाता के न्यू टाउन गोलाबारी 24 परगना स्थित एक फ्लैट में रेड कार्यवाही कर फ्लैट से 08 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 05 नग लैपटॉप, 36 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 12,00,000/- रूपये तथा 24 बैंक पास बुक एवं 24 नग ए.टी.एम. कार्ड जप्त कर सटोरियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया था।

गिरफ्तार सटोरियों सेे पूछताछ एवं ऑर्गनाईजेशनल इनपुट में पाया गया कि उनके अन्य साथी कोलकाता में बैठकर महादेव एप पैनल के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम का गठन कर कोलकाता रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा कोलकाता पहुंच कर सटोरियों की पतासाजी करते हुए सटोरियों को लोकेट किया गया जो कि कोलकाता के श्रृष्टि अपार्टमंेंट स्थित एक फ्लैट में रहकर सट्टा खिला रहे थे। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम के सदस्यों द्वारा उसी अपार्टमेंट में फ्लैट किराये पर लेने की योजना बनाकर सभी फ्लैट की रेकी कर रहे थे तथा प्रत्येक व्यक्ति के बारे में जानकारी प्राप्त कर रही थी पूरे लोगों की उपस्थिति होते ही फ्लैट में रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान फ्लैट में कुल 05 व्यक्ति उपस्थित थे, जो लैपटॉप एवं मोबाईल फोन से सेटअप तैयार कर ऑनलाईन सट्टा संचालित कर रहे थे।

सटोरियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान महादेव 364 आई.डी. पैनल के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा का संचालन स्वीकार किया गया। जिस पर सभी 05 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लैपटॉप 07 नग एवं मोबाईल फोन 19 नग जुमला कीमती लगभग 6,60,000/- रूपये जप्त।

सटोरियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 188/24 धारा 4(क) जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। प्रकरण में धारा 420, 120बी भादवि. एवं भारतीय तार अधिनियम की धारा 25सी एवं आई.टी. एक्ट की धारा 66सी जोड़ी जाकर विवेचना की जा रहीं है।

गिरफ्तार आरोपी

  • गोपी यादव पिता शंकर यादव उम्र 23 साल निवासी बारहाठाह पोस्ट सुईया थाना कटोरिया जिला बांका बिहार।
  • महेश यादव पिता गोपाल यादव उम्र 19 साल निवासी ग्राम धनोछी पोस्ट पिड़रा थाना चांदन जिला बांका बिहार।
  • मिथुन कुमार यादव पिता बालेश्वर यादव उम्र 24 साल निवासी ग्राम घाटीबरन पोस्ट व थाना कटोरिया जिला बांका बिहार।
  • मुकेश कुमार यादव पिता परमेश्वर यादव उम्र 29 साल निवासी ग्राम बोड़ा पोस्ट व थाना सुईया जिला बांका बिहार।
  • रूपेश कुमार यादव पिता प्रकाश यादव उम्र 21 साल निवासी चांदोली पोस्ट बोरहारा थाना बेल्हर जिला बांका बिहार।

कार्यवाही में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी परेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक मुकेश सोरी, सतीश पुरिया, सउनि. किशोर सेठ, मोह0 कय्यूम, प्रेमराज बारिक, प्र.आर. सरफराज चिश्ती, मोह. सुल्तान, महेन्द्र राजपूत, नोहर देशमुख, आर. रवि तिवारी, कमल धनगर, हिमांशु राठौड़, सुरेश देशमुख एवं संतोष सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मामूली विवाद पर चाकू से वार, दुर्ग पुलिस ने...

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने थाना पुरानी भिलाई में चाकू मारकर फरार हुए एक आरोपी और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामूली...

साय कैबिनेट की बैठक: किसानों, कर्मचारियों और राज्य के...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।...

भिलाई निगम आयुक्त ने निर्माणाधीन उद्यान: नाला सफाई और...

भिलाई। भिलाई निगम द्वारा क्षेत्र के जोन क्रं. 01 नेहरू नगर, वार्ड क्रं. 02 जुनवानी दीनदयाल कालोनी, स्मृति नगर और त्रिवेणी नगर में उद्यान...

दुर्ग पुलिस का वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान, 167...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने 29-30 जून की रात जिलेभर में स्थाई और गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सभी...