केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस छत्तीसगढ़ लौटे IPS अमरेश मिश्र… NIA में DIG के पद पर थे पदस्थ, बड़ी जिम्मेदारी मिलने के आसार…

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के IPS अमरेश मिश्रा सेंट्रल डेपुटेशन से वापस छत्तीसगढ़ लौट गए है। आपको बता दें मिश्रा डेपुटेशन पर केंद्र सरकार की नेशनल इंवस्टिगेशन एजेंसी (NIA) में पोस्टेड थे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो केंद्र में सेवा पूरी होने से पहले ही उन्हें छत्तीसगढ़ भेजा गया है। माना जा रहा है कि प्रदेश के पुलिस विभाग में मिश्रा को अहम जिम्मेदारी देने की तैयारी हैं। चर्चा ये भी है कि मिश्रा को नक्सल ऑपरेशन, या सरकार के दूसरे अहम विभागों का जिम्मा सौंपा जा सकता है। पिछली बार कांग्रेस की सरकार बनने के कुछ ही महीने बाद अमरेश दिल्ली चले गए थे। वे अब तक NIA में DIG के पद पर थे। सेंट्रल एजेंसी की कई अहम जांच टीम का वे हिस्सा रहे है। इससे पहले अमरेश मिश्रा साल 2019 में रायपुर के SSP रह चुके हैं। प्रदेश के इंटेलिजेंस में भी काम करने का अनुभव भी इनके पास है। गौरतलब है कि साय सरकार में अफसरों की नई टीम तैयार की जा रही है। प्रशासनिक गलियारों में इसे संयोग माना जा सकता है कि साल 2016 में अमरेश कोरबा के SP रहे, तब पी दयानंद कोरबा के कलेक्टर थे। अब पी दयानंद मुख्यमंत्री के सचिव हैं और अमरेश मिश्रा की भी प्रदेश में वापसी हो रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

गंगरेल में ‘मानसून स्टार्टअप रिट्रीट 2026’ का आयोजन, सफल...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप और उद्यमिता क्षेत्र के लिए गंगरेल, धमतरी में आयोजित ‘मानसून स्टार्टअप रिट्रीट 2026’ खास आकर्षण का केंद्र रहा। प्रकृति की...

छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग में 50...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़ी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही महिला अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर सामने आई...

नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर फर्जी दस्तावेजों...

रायपुर। राजधानी रायपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला बेहद गंभीर मामला सामने आया है। न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक पिता...

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ: कमल वैष्णव बने दुर्ग...

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने अपने संगठानात्मक विस्तार के तहत शासकीय प्राथमिक शाला शंकर नगर, दुर्ग के सहायक शिक्षक एलबी कमल वैष्णव को...