तेज तर्रार IPS अमरेश मिश्रा होंगे EOW-ACB के आईजी: रायपुर रेंज के साथ-साथ EOW-ACB का भी संभालेंगे प्रभार…देर रात राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

रायपुर। तेज तर्रार आईपीएस अमरेश मिश्रा को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है। रायपुर रेंज के साथ-साथ अब आईपीएस मिश्रा ईओडब्ल्यू और एसीबी का भी जिम्मा संभालेंगे। उन्हें रायपुर रेंज के अलावा आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो और एंटी करप्शन ब्यूरो में आईजी का प्रभार सौंपा है।


राज्य सरकार के आदेश में यह उल्लिखित है कि अमरेश मिश्रा रायपुर आईजी के साथ अतिरिक्त रुप से एसीबी और ईओडब्लू में आईजी का दायित्व सम्हालेंगे। ACB और EOW में प्रभार डीजी डी एम अवस्थी सम्भाल रहे थे। डी एम अवस्थी संविदा पर नियुक्त थे, उनकी संविदा अवधि मार्च के अंतिम सप्ताह में समाप्त होनी है।यह अभी स्पष्ट नहीं है कि डीजी डीएम अवस्थी संविदा अवधि पूरी करेंगे और तब विदाई लेंगे या कि विदाई ले चुके हैं या फिर उनकी संविदा अवधि में वृद्धि होनी है।

2005 बैच के आईपीएस अधिकारी अमरेश मिश्रा की गिनती तेज तर्रार अफ़सरों में होती है। राज्य में भूपेश बघेल सरकार के आते ही अमरेश मिश्रा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए थे। NIA में वे डीआईजी पद पर थे। राज्य में बीजेपी सरकार बनते ही उनकी फिर से वापसी हुई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार प्रतिनियुक्ति की अवधि पूरी होने के पहले ही उन्हें वापस बुला लिया गया। छत्तीसगढ़ में वे नारायणपुर, दंतेवाड़ा रायपुर दुर्ग और कोरबा ज़िलों के एसपी रह चुके हैं। प्रतिनियुक्ति से वापसी के बाद अमरेश मिश्रा को रायपुर रेंज आईजी बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...

भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

डबल मर्डर का खुलासा : 65 साल का आरोपी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या के...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज...