छत्तीसगढ़ कैडर के IPS अफसर रवि सिन्हा को बड़ी जिम्मेदारी: खुफियां एजेंसी RAW के बनाए गए चीफ, इनकी लेंगे जगह… राजनांदगाव SP रह चुके हैं सिन्हा; देखिये अपॉइंटमेंट लेटर

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अफसर रवि सिन्हा को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। 1988 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस रवि सिन्हा नए RAW चीफ होंगे। वे मौजूदा चीफ सामंत गोयल, आईपीएस (पंजाब 84) का स्थान लेंगे, जो 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। रवि सिन्हा, दो साल तक इस पद पर रहेंगे। RAW – भारत की अन्तरराष्ट्रीय गुप्तचर संस्था है। इसका गठन सितम्बर 1968 में किया गया था। आपको बता दें, आईपीएस रवि सिन्हा राजनांदगाव जिले के SP भी रह चुके हैं।

जब अन्वेषण ब्यूरो (जो पहले घरेलू व अन्तरराष्ट्रीय विषय संभालती थी) 1962 के भारत-चीन युद्ध व 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अच्छे प्रकार कार्य नहीं कर पायी थी। जिसके चलते भारत सरकार को एक ऐसी संस्था की आवश्यकता की अनुभूति हुई जो स्वतन्त्र और सक्षम तरीके से बाह्य जानकारियाँ एकत्रित कर सके। RAW का मुख्य कार्य जानकारी एकत्रित करना, आतंकवाद को रोकना व गुप्त ऑपरेशनों को करना इत्यादि। इसके साथ ही यह विदेशी सरकारों, कम्पनियों व मानवों से मिली जानकारी पर कार्य करता है ताकि भारतीय नीति निर्माताओं को सही मन्त्रणा दी जा सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...