CG – कांग्रेस नेता पर FIR: महिला से की छेड़छाड़, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर खुद को बताया बड़ा नेता

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर से बड़ी खबर आ रही है। कांग्रेस नेता संजीव अग्रवाल पर एक महिला ने छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने 354, 506 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। घटना गंज थाना क्षेत्र के देवेंद्र नगर ऑफिस की है।

जानकारी के मुताबिक, 27 वर्षीय महिला ने गंज थाना में कांग्रेस नेता संजीव अग्रवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया कि गुढ़ियारी से वो 12 जुलाई मंगलवार को अपनी महिला साथी के साथ फायनेंस में लोन लेने के लिए फायनेंसर संजीव अग्रवाल के ऑफिस देवेंद्र नगर नमस्ते चौक के शाॅप नं. 20 में आई थी।

यहां पर फायनेंसर संजीव अग्रवाल मिले, उन्होंने बात करते हुये अचानक से छेड़छाड़ करना शुरू कर दिये। महिला ने जब इसका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देते हुये खुद को कांग्रेस का बड़ा नेता बताने लगे।

इसके बाद पीड़ि़ता जैसे-तैसे वहां से निकली और गंज थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अपराध दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की सहमति...

रायपुर, 5 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से अपने संचार विभाग में...

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन,...

छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का सोमवार...

BJP युवा नेता मनीष पाण्डेय का MLA देवेंद्र यादव...

भिलाई नगर। भाजपा युवा नेता मनीष पाण्डेय ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा फैसला: विधायक संगीता सिन्हा बनीं...

रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में लंबे समय से चल रहा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। पार्टी आलाकमान ने प्रदेश महिला कांग्रेस के नेतृत्व...