इजरायली पर्यटक से गैंगरेप: होमस्टे मालकिन के साथ भी दरिंदगी… आरोपियों ने तीन यात्रियों को नहर में धकेला… 2 की बची जान, एक की मौत

इजरायली पर्यटक से गैंगरेप

बेंगलुरु। कर्नाटक में गुरुवार रात देश को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। यहां तीन लोगों ने कथित तौर पर दो महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार किया। इनमें एक 27 वर्षीय इजरायली पर्यटक और एक होमस्टे संचालक है।

कोप्पल में नहर किनारे की घटना
यह घटना तब हुई जब वे तीन अन्य यात्रियों के साथ टेक हब बेंगलुरु से लगभग 350 किलोमीटर दूर कोप्पल में एक नहर के शांत किनारे पर तारों को निहार रही थीं।

तीन यात्रियों को नहर में धकेला
आरोपियों ने महिलाओं को निशाना बनाने से पहले तीन यात्रियों को नहर में धकेल दिया। जबकि अमेरिका के डेनियल और महाराष्ट्र के पंकज तैरकर बाहर निकलने में कामयाब रहे, ओडिशा के बिबाश डूब गए। उनका शव शनिवार सुबह बरामद किया गया।

ये है पूरा मामला

पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार आरोपियों ने पहले पेट्रोल पंप के बारे में पूछा और फिर पूरे यात्री समूह से 100 रुपये मांगे। जब यात्रियों ने पैसा देने से मना कर दिया तो आरोपी हिंसक हो गए। उन्होंने लोगों पर हमला किया और पुरुष पर्यटकों को नहर में धकेल दिया और फिर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न किया।

कई धाराओं में केस दर्ज
कोप्पल के पुलिस अधीक्षक राम एल अरासिद्दी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इसमें सामूहिक बलात्कार, डकैती और हत्या के प्रयास के आरोप शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि हमने आरोपियों को पकड़ने के लिए छह विशेष टीमें बनाई हैं। महिला की शिकायत के बाद तुरंत कार्रवाई की गई और जांच जोरों पर है। पीड़ितों का फिलहाल सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हम्पी के लोकप्रिय पर्यटन स्थल की सुरक्षा पर चिंता
इस हमले ने यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल हम्पी के लोकप्रिय पर्यटन स्थल में सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से भविष्य में इस तरह के जघन्य अपराधों को रोकने के लिए क्षेत्र में सुरक्षा उपायों को बढ़ाने का आग्रह किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...