दुर्ग में IT की रेड: रात में टीम पहुंचने की खबर…राइस मिलर के यहां रेड से हड़कंप

भिलाई। बड़ी खबर आईटी की रेड से है। आईटी की टीम ने आज शाम को दुर्ग के बड़े राइस मिलर के घर पर दबिश दी है। ऐसी चर्चा है। फिलहाल इसकी पुष्टि आईटी से जुड़े गोपनीय सूत्रों ने नहीं की है। लेकिन कहा जा रहा है कि राइस मिलर के यहां रेड से हड़कंप मच गया है। कोई भी कुछ कहने से बच रहा है। लंबे समय से राइस मिलर रडार पर थे। आज टीम पहुंच ही गई है। अभी घर से क्या-कुछ मिला है? इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन कहा जा रहा है कि आईटी की टीम को आय से संबंधित जरूरी इनपुट्स मिले थे। जिसके बाद सरप्राइज चेकिंग हुई और कई गड़बड़ियां सामने आई है। राइस मिलर होने की वजह से लिंक बड़े निकाले जा रहे हैं।

Exit mobile version