जग्गी हत्याकांड : अमित जोगी को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने सरेंडर के आदेश पर लगाई रोक, CBI से मांगा जवाब

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित जग्गी हत्याकांड मामले में अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के सरेंडर करने के आदेश पर फिलहाल रोक (स्टे) लगा दी है।

सर्वोच्च न्यायालय ने इस मामले में सीबीआई से जवाब मांगा है। तब तक अमित जोगी के सरेंडर पर रोक जारी रहेगी। दरअसल, अमित जोगी की ओर से हाईकोर्ट के दो अलग-अलग आदेशों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी। इन दोनों अपीलों पर सुप्रीम कोर्ट में आज एक साथ सुनवाई हुई।

गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने अमित जोगी को हत्या का दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी और उन्हें तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने के निर्देश दिए थे। अब सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद फिलहाल अमित जोगी को बड़ी राहत मिल गई है। पूरे मामले की सुनवाई एक साथ जारी है।

Exit mobile version