4 अप्रैल को भिलाई में होगी भव्य ध्वज यात्रा: जय हनुमान सेवा वाहिनी कर रही है भव्य आयोजन… सेक्टर 1 मां शारदा मंदिर से सेक्टर 9 हनुमान मंदिर तक निकलेगी यात्रा… प्रदेश भर से आएंगी झांकी और डीजे, भक्तों के लिए बनेगा महप्रसादि

भिलाई। शहर में भगवान श्री हनुमान जी की जन्मोत्सव का भव्य आयोजन होने वाला है। हजारों की तादाद में पूरे प्रदेश भर से हनुमानजी के भक्त इस आयोजन में शामिल होने वाले हैं। सिर्फ यही नहीं प्रदेश के प्रत्येक जिले से आकर्षक और मनमोहक झांकियां और डीजे भी इस आयोजन में शामिल होंगे।

शारदा मंदिर से सेक्टर 9 हनुमान मंदिर तक होगी ध्वज यात्रा
सेक्टर 1 शारदा मंदिर से भक्त ध्वज लेकर निकलेंगे और पूरे शहर का भ्रमण करते हुए सेक्टर 9 हनुमानजी के मंदिर पहुंचेंगे। जहाँ सबसे पहले भगवान श्री हनुमान जी की भव्य महा आरती की जाएगी। हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। इसके बाद महाप्रसादी का वितरण करेंगे। इस आयोजन में प्रमुख रूप से भिलाई के युवा विधायक देवेंद्र यादव भी शामिल होंगे। हजारों भक्त एकसाथ हनुमान चालीसा का पाठ कर शहर के हर परिवार के सुख शांति समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे।

आकर्षक झांकी के होंगे दर्शन
भगवान श्री हनुमान जी की जन्मोत्सव के भव्य आयोजन में शहरवासियों को विशाल और विशेष आकर्षके झांकी का नजारा देखने को मिलेगा। प्रदेश भर से अलग अलग जिले से झाँकी आएगी । जो डीजे के साथ पूरे शहर का भ्रमण करेगी।

50 हजार भक्तों के लिए बनेगा महाप्रसादी
जय श्री हनुमान वाहिनी हर साल भगवान श्री हनुमान जी की जयंती बड़े ही उत्साह और धूमधाम से पूरे श्रद्धा पूर्वक मानती है। पिछले बार 101 मंदिरों से ध्वज यात्रा निकाली गई थी और 50 हजार भक्तों को महाप्रसादी का वितरण किया गया था। इस साल 151 मंदिर से ध्वज यात्रा निकालेंगे और 70 हजार से अधिक भक्तों को महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...