MLA देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ जेल भरो आंदोलन: सैकड़ों युवा कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन… पुलिस के साथ झड़प भी; षड्यंत्र का लगाया आरोप

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव बलौदाबाजार आगजनी के मामले में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद है। उनकी गिरफ्तार से प्रदेशभर के कांग्रेसियों में आक्रोश फैल गया है। इसी कड़ी में रविवार को भिलाई जिला के युवा कांग्रेस ने सिविक सेंटर चौक से कोतवाली थाना तक जेल भरो आंदोलन किया। इस दौरान युवा कांग्रेस के साथ पुलिस की जोर दार झड़प भी हुई। पुलिस ने भी दल बल के साथ जवान युवा कांग्रेस को रोकने के लिए तैनात थी। लेकिन युवा कांग्रेस ने जोरदार विरोध किया और सत्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च करते हुए कोतवाली में पहुंचने।

इस दौरान पुलिस ने युवा कांग्रेस को रोकने के लिए बेरीकेट्स लगा रखे थे। लेकिन इसके बाद भी युवा कांग्रेस जोरदार नारे बाजी और प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस ने अपनी भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को रिहा करने की मांग की। इसके बाद सैकड़ो युवा ने अपनी गिरफ्तारी दी। अर्जुन शर्मा भिलाई विधानसभा अध्यक्ष ने बताया की भारत जोड़ो यात्रा में देवेंद्र यादव राहुल गांधी के साथ देश की शान तिरंगा ले कर पूरे यात्रा भर साथ चले। इससे प्रदेश और देश भर में देवेंद्र यादव की लोकप्रियता बढ़ने लगी। जिसे देखते हुए प्रदेश के बाद सरकार ख्वाब बैठ गया कि यह प्रदेश का ही नहीं बल्कि पूरे देश का बड़ा नेता बन जाएगा और इसी के बाद से वह भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के लोकप्रियता को कम करने उसकी छवि को खराब करने के लिए भाजपाइयों ने षड्यंत्र करना शुरू कर दिया।

उन्होंने आगे बताया कि, इसी षड्यंत्र के तहत देवेंद्र यादव को कई मामलों में फंसाने का प्रयास भी किया गया है। जेल भरो आंदोलन के दौरान हजारों की संख्या में यूथ कांग्रेसी उपस्थिति रहे। जिसमे जिला अध्यक्ष विभोर दुरगकर, भिलाई विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, वैशाली नगर अध्यक्ष पलाश लिमेष प्रदेश सचिव ज़ुल्फ़िकार, कार्यकारी अध्यक्ष इमामुद्दीन खान, मनीष तिवारी, संदीप वोरा, जयंत देशमुख, युंका प्रदेश सचिव सीखा रॉय, आयुष शर्मा, सोएब, सतनाम, भास्कर दुबे, राज, शुभम सिंह, असफाक, नवीन अग्रवाल, सोहेल, अमन रेखी, इमाम ,आर्यन ,सदाम, अफ़ज़ल, आफताब, अभय सिंह, भरत, अयूब, प्रिंस, सागर, हैदर, हिमांशु अदि सैकड़ो की संख्या में युवा कांग्रेसी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ :...

दुर्ग। जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दुर्ग पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। चौकी...

सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद भाजपा का कांग्रेस...

रायपुर। महादेव सट्टा एप के सरगना सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता...

पंडरिया के वनांचल में 61 लोगों की घर वापसी...

पंडरिया। कबीरधाम जिले की पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्र में आयोजित संस्कृति गौरव सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह के दौरान 61 लोगों की मूल धार्मिक...

बलौदाबाजार में पटवारियों का आंदोलन तेज : निलंबन और...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल ने अब और जोर पकड़ लिया है। दो सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर...