देवबलोदा में 1 अगस्त को जलाभिषेक करेंगे चरोदा मेयर निर्मल: चरोदा बस्ती के प्राचीन कुएं से जल लेकर निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, जगह-जगह होगा स्वागत

भिलाई। भिलाई-चरोदा में कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन 1 अगस्त सोमवार किया जा रहा है। महापौर निर्मल कोसरे के नेतृत्व इस कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में भगवान भोलेनाथ के भक्त शामिल होने के लिए उत्साहित हैं। चरोदा बस्ती के प्राचीन कुआं से जल लेकर कांवड़िए रवाना होंगे। फिर देवबलोदा के कल्चुरी कालीन प्राचीन शिव मंदिर में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक कर भोग वितरण किया जाएगा।
सुबह 10 बजे चरोदा बस्ती के प्राचीन कुआं से अपने कावड़ में जल भरकर शिवभक्त भक्त पैदल पैदल हर हर महादेव का जयकारा लगाते हुए देवबलोदा मंदिर पहुंचेंगे। देवबलोदा के पुरातात्विक शिव मंदिर के स्वयंभू शिवलिंग का जलाभिषेक व रुद्राभिषेक करेंगें। इसके बाद भोग वितरण किया जाएगा। कांवड़ यात्रा का यह भव्य आयोजन महापौर निर्मल कोसरे के अगुवाई में होने जा रहा है। आयोजन में अधिक से अधिक शिवभक्तों को जोड़ने भिलाई – चरोदा नगर निगम क्षेत्र के सभी 40 वार्ड प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

कांवड़ियों का होगा जगह जगह स्वागत

कांवड़ यात्रा का जगह जगह स्वागत किए जाने की तैयारी है। चरोदा बस्ती से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा का चरोदा बस स्टैंड के पास सबसे पहले स्वागत किया जाएगा। इसके बाद चरोदा स्टेट बैंक, पंचशील नगर पूर्व चिरू ढाबा के पास फिर आगे पंचशील नगर पश्चिम बाबा स्वीट्स के पास स्वागत की तैयारी है। मुख्यमंत्री निवास के पास पदुमनगर गेट पर स्वागत के बाद सभी कांवड़िए सिरसा गेट चौक पहुंचकर थोड़ा विश्राम करेंगे। यहां पर उनके लिए स्वल्पाहार का इंतजाम रहेगा। कांवड़ यात्रा इसके बाद सिरसा रेलवे अण्डरब्रिज से होकर जी. केबिन होते हुए देवबलोदा पहुंचेगी। कांवड़ यात्रा का जी. केबिन के हनुमान मंदिर चौक पर भी स्वागत किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में कांग्रेसियों का बड़ा प्रदर्शन: मनरेगा में मजदूरों...

दुर्ग। जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर के अगुवाई में हजारों की संख्या में ग्रामीण झउआ, घमेला, रापा मजदूरी सामग्री लेकर मनरेगा चालू कर...

CG – गर्लफ्रेंड का शेयर किया न्यूड VIDEO, फिर...

Shared girlfriend's nude video, then hanged himself बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 22 वर्षीय...

तेंदूपत्ता संग्रहण वनांचल में बना रोजगार और आय का...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वनवासी अंचलों में इस वर्ष भी तेन्दूपत्ता संग्रहण का कार्य तेज़ी से जारी है। राज्य के 902 प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी...

CM साय पहुंचे मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी… स्कूल, अस्पताल, छात्रावास सहित...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्रों में जल्द ही विकास का नया सूरज निकलेगा। उन्होंने कहा कि...

ट्रेंडिंग