दुर्ग सांसद प्रतिनिधि पप्पू दीपक चंद्राकर की मां जमुना चंद्राकर का निधन… कल होगा अंतिम संस्कार

रिसाली, दुर्ग। नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड क्रमांक 27, मैत्री नगर निवासी जमुना चंद्राकर (84 वर्ष) का रविवार की संध्या आकस्मिक निधन हो गया। वे स्व. लखन लाल चंद्राकर की पत्नी थीं और दुर्ग सांसद विजय बघेल के प्रतिनिधि पप्पू दीपक चंद्राकर की मां थीं। इसके अलावा, वे मैत्री नगर की पार्षद सुंदा चंद्राकर की सास भी थीं। जमुना चंद्राकर का अंतिम संस्कार 4 नवंबर, सोमवार को दोपहर 1 बजे मुक्तिधाम रिसाली में किया जाएगा। उनका निधन परिवार, मित्रों और स्थानीय लोगों के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

Exit mobile version