रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए JCCJ पार्टी यानि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) ने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। 5 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। लोरमी से सागर सिंह बैस, मुंगेली से डॉक्टर सरिता भारद्वाज, सामरी से प्रभा बेला मरकाम, जांजगीर चांपा से रविन्द्र द्विवेदी और महासमुन्द से राशि महिलांग को टिकट दिया गया है।
जनता कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए अब तक अपने 32 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इससे पहले पार्टी ने बुधवार को 11 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी। सागर सिंह जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर जेसीसीजे में शामिल हुए थे। पार्टी ने उनपर भरोसा जताया है।
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने आज अपने प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी की है। इसमें 5 विधानसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवार घोषित किए गए हैं. जोगी कांग्रेस ने महासमुंद में नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग और लोरमी में सागर सिंह को मैदान में उतारा है. महासमुंद और लोरमी विधानसभा में अब त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। आपको बता दें कि, महासमुन्द से राशि महिलांग नगर पालिका अध्यक्ष और कांग्रेस नेत्री हैं।