वर्दी में बॉलीवुड गाने पर रील बनाना टीआई को पड़ा महंगा : थाना प्रभारी का वीडियो वायरल होते ही DIG ने किया लाइन अटैच

बॉलीवुड गाने पर रील बनाने वाले टीआई को DIG ने किया लाइन अटैच

जशपुर। पुलिस की वर्दी में बॉलीवुड गाने पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करने का मामला सामने आने के बाद जशपुर में फरसाबहार थाना प्रभारी कोमल नेताम पर कार्रवाई की गई है। वीडियो वायरल होने के बाद जशपुर DIG डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने उन्हें थाना प्रभारी के पद से हटाकर पुलिस लाइन अटैच करने का आदेश जारी किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
जानकारी के मुताबिक, टीआई कोमल नेताम ने पुलिस की वर्दी में बॉलीवुड गाने पर वीडियो बनाया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया। वीडियो को लेकर पुलिस विभाग के स्तर पर भी संज्ञान लिया गया।

DIG ने लिया एक्शन
मामले को गंभीरता से लेते हुए जशपुर DIG डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने कोमल नेताम को फरसाबहार थाने से हटाकर लाइन अटैच कर दिया। कार्रवाई के बाद उन्हें थाना प्रभारी की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है।

संदीप कौशिक संभालेंगे फरसाबहार थाना
कोमल नेताम की जगह संदीप कौशिक को फरसाबहार थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। नई पदस्थापना के बाद संदीप कौशिक ने थाने की जिम्मेदारी संभाल ली है। अब फरसाबहार क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग की जिम्मेदारी उनके पास होगी।

Exit mobile version