एक युद्ध मानव तस्करी के विरुद्ध: जशपुर पुलिस बना रही शार्ट फिल्म ”कजरी“ द बैटल फाॅर फ्रीडम… SSP शशिमोहन सिंह के कांसेप्ट और डायरेक्शन में शूट हो रही फिल्म, पुलिस कप्तान ने अभिनय भी किया; इस दिन होगी रिलीज़

जशपुर। जशपुर पुलिस मानव तस्करी के विरूद्ध एक शाॅर्ट फिल्म बना रही है जिसका उदेश्य लोगों को जागरूक करना होगा। मानव तस्करी से पीड़ित बालिका पर आधारित ”कजरी“ द बैटल फाॅर फ्रीडम की शार्ट मूवी की पत्रकारवार्ता पुलिस ऑफिस में शूट हुई। कि इस शार्ट फिल्म को एसएसपी शशि मोहन सिंह ने हीं लिखी है और साथ में डायरेक्शन और एक्टिंग भी उन्होंने की है। शार्ट मूवी आगामी 08 मार्च 2025 को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रिलीज किया जायेगा। मूवी का अधिकांश हिस्सा जशपुर नगर के विभिन्न हिस्सों में शूट किया गया है। मूवी की लीड रोल में एसएसपी शशि मोहन सिंह, छालीवुड कलाकार आरवी सिन्हा, शरद श्रीवास्तव, उत्कर्ष श्रीवास्तव, दिव्या नागदेव एवं जशपुर की मशहुर आर्टिस्ट आकांक्षा टोप्पो, कैषर हुसैन इत्यादि शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में मानव तस्करी से पीड़ित बालिका पर आधारित ”कजरी“ द बैटल फाॅर फ्रीडम की शार्ट मूवी की पत्रकारवार्ता का मुख्य शाॅट कैमरा में शूट किया गया। इसमें एसएसपी शशि मोहन सिंह की एक पुलिस टीम है, जो सायबर सेल के सहयोग से दिल्ली जाकर मानव तस्करी गैंग का भांडाफोड़ करता है, पीड़िता को बरामद कर उसके पिता को सौंपा जाता है, इस कार्यवाही का विस्तृत वर्णन पत्रकारों के समक्ष किया जाता है। मानव तस्करी का दंष झेल कर वापस आई बालिका अपने साथ हुये भयावह घटना को पत्रकारों के समक्ष बताती है एवं संदेश देती है कि मानव तस्करी के चंगुल से बचे।

एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा मूवी में बताया गया है कि जशपुर के आस-पास किस तरह मानव तस्कर प्लेसमेंट एजेंसी के नाम पर बच्चियों का दुरूपयोग करते हैं, उनको प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक शोषण करते हैं। उक्त मूवी को एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह द्वारा लिखित, अभिनित एवं निर्देशित किया गया है, इनके सहयोगी निर्देशक के तौर पर आनंद पाण्डेय, दीपशिखा गुप्ता हैं।

मूवी डीवीडी प्रोडक्षन द्वारा निर्मित किया जा रहा है। मूवी में छालीवुड कलाकार सुश्री आरवी सिन्हा, शरद श्रीवास्तव, उत्कर्ष श्रीवास्तव, दिव्या नागदेव कैमरामैन राज ठाुकर, मेकअप आर्टिस्ट वर्षा सोनी एवं जशपुर की मशहुर आर्टिस्ट आकांक्षा टोप्पो, कैशर हुसैन इत्यादि सम्मिलित हैं। एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि – छालीवुड और स्थानीय कलाकारों के सहयोग शाॅर्ट फिल्म कजरी का निर्देशन किया जा रहा है, जशपुर की समस्या मानव तस्करी इस फिल्म की केन्द्रीय विषयवस्तु है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की सोनम शर्मा का भारतीय टीम में चयन,...

भिलाई। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के लिए यह एक अत्यंत गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण है। भिलाई की प्रतिभावान खिलाड़ी सोनम शर्मा का चयन आगामी...

दुर्ग में 4.90 लाख की उठाईगिरी का खुलासा: शोरूम...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर 4 लाख 90 हजार रुपये की नगदी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों...

छात्रा से 14.50 लाख कैश और 450 ग्राम सोने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये नकद और करीब 450 ग्राम सोने के जेवर ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया...

विश्वास और ज्ञान का संगमः सशक्त, एकजुट और समृद्ध...

नई दिल्ली। विश्वास लोगों को मूल्य देता है। ज्ञान लोगों को कौशल देता है। बुद्धिमत्ता सिखाती है कि इन दोनों का उपयोग समाज के...