CG में घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई जारी : रायपुर में दो हजार बाहरी लोगों को पुलिस ने उठाया, वेरिफिकेशन के बाद होगी कानूनी कार्रवाई

रायपुर. छत्तीसगढ़ से घुसपैठियों को खदेड़ने लगातार कार्रवाई जारी है. दुर्ग, कवर्धा के बाद अब राजधानी रायपुर में घुसपैठियों की पहचान की जा रही है. आज लगभग 2 हजार संदेहियों को पुलिस लाइन लाया गया है, जहां सभी का वेरिफिकेशन किया जा रहा है.

शहर के अलग-अलग थाना इलाकों में बिना मुसाफिरी दर्ज कराए रहने वाले बाहरी लोगों को पुलिस ने बसों में भरकर पुलिस लाइन लाया है. पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर, नार्थ ईस्ट, बिहार, UP समेत अन्य राज्यों के रहने वाले लोगों का वेरिफिकेशन किया जा रहा है. पुलिस आधार कार्ड मशीन से संदेहियों के डेटा को मैच कर रही. संदिग्ध पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. एसएसपी समेत पुलिस के आला अधिकारी भी पुलिस लाइन पहुंचे हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सल के साए से विकास की रोशनी तक पहुंचा...

सुकमा। कभी नक्सल गतिविधियों के लिए संवेदनशील माने जाने वाले सुकमा जिले के पुवर्ती गांव में अब विकास की तस्वीर नजर आने लगी है।...

महानदी विवाद पर CM साय का बड़ा बयान :...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महानदी जल विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा दोनों राज्यों में...

कुम्हारी में गुटखे का ‘खेल’ बेनकाब : सेंट्रल GST...

दुर्ग। जिले के कुम्हारी क्षेत्र में सेंट्रल जीएसटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर संचालित अवैध गुटखा फैक्ट्री का खुलासा...

रायपुर में ढेबर परिवार को बिश्नोई गैंग से मिली...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। धमकी देने वाले...