CG – जवान ने किया सुसाइड: SECL कुसमुंडा खदान में जवान ने AK-47 से खुद को मारी गोली… मौके पर ही चले गई जान… पारिवारिक विवाद से तनाव में था

CG

कोरबा। कोरबा में एसईसीएल की कुसमुंडा खदान में त्रिपुरा स्टेट राइफल्स के जवान ने अपने सर्विस राइफल्स से खुद को गोली मार ली। घटना में जवान की मौके पर ही मौत हो गयी। गोली चलने की आवाज सुनने के बाद जब दूसरे जवान पहुंचे, तो मौके पर जवान की लहूलुहान लाश पड़ी हुई थी। उधर इस घटना की जानकारी के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गयी। पुलिस ने इस घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कारणों से जवान पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। त्रिपुरा राइफल्स के जवान का नाम आज़ाद सिंह है।

जानकारी मिलते ही SECL और त्रिपुरा राइफल्स के अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिर सूचना कुसमुंडा थाने को दी गई। वहीं पुलिस ने मौके से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

कुसमुंडा थाना प्रभारी निरीक्षक रूपक शर्मा ने बताया कि घटनास्थल को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंची। खदान में इस तरह की यह पहली घटना है।

पुलिस ने बताया कि शव के पास से एक मोबाइल मिला है। वहीं हेडफोन भी गले के पास रखा हुआ था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौत से पहले उसने किसी से फोन पर बातचीत की है। इसके बाद उसने यह कदम उठाया है।

SECL के PRO डॉ. सनीश चन्द्र ने बताया कि TSR आज़ाद सिंह शुक्रवार की रात सुरक्षा ड्यूटी में तैनात था। जवान ने खुद को कोल स्टाफ नंबर 29 के पास अपनी सर्विस राइफल से गोली मारी है। उनके साथियों ने जानकारी दी है कि पारिवारिक विवाद से जवान तनाव में था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बालाजी बिल्डर्स पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई : बिना...

रायपुर। बिना अनिवार्य रेरा पंजीयन के भूखंडों की बिक्री करने पर छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (CG-RERA) ने भिलाई के बालाजी बिल्डर्स के खिलाफ सख्त...

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा मोड़ : सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को रायपुर लाया गया है। ओमान से भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद CBI...

छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह : CM...

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

धर्मांतरण के खिलाफ लामबंद हुए पंडरिया के 18 गांव...

कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल गांवों में धर्मांतरण को लेकर विरोध तेज हो गया है। क्षेत्र के 18 गांवों के...