BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ में एक जवान शहीद… नक्सली क्षेत्र में एरिया डॉमिनेशन के लिए निकली थी CAF की टीम… IED ब्लास्ट की चपेट में आने से असिस्टेंट प्लाटून कमांडर की मौत

जगदलपुर। छत्तीसगढ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र जगदलपुर जिले में 1 जवान शहीद हो गया है। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के बीजापुर में प्रेशर IED की चपेट में आने से CAF का असिस्टेंट प्लाटून कमांडर शहीद हो गया।

CAF की एक टीम सोमवार को सुबह मिरतुर थाना अंतर्गत न्यू कैम्प एटेपाल और तिमेनार से एरिया डॉमिनेशन के लिए निकली थी। इस टीम में CAF की 19वीं बटालियन डी कंपनी के असिस्टेंट प्लाटून कमांडर विजय यादव भी शामिल थे।

करीब 7.40 बजे विजय यादव प्रेशर IED की चपेट में आ गए। धमाके के साथ ही वे शहीद हो गए। 58 साल के विजय यादव मूलत: उत्तरप्रदेश बलिया के राजपुर के रहने वाले थे. 1986 में उन्होंने CAF जॉइन किया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...