दुर्ग पुलिस की बड़ी कामयाबी; ACCU द्वारा खोजा गया 101 गुम मोबाईल, 10 लाख से ज्यादा रूपये के मोबाईल बरामद… IMEI नंबर से मालिक को ट्रेस कर किया जा रहा है वितरण; अगर आपका भी मोबाइल हो गया है चोरी या गुम… तो देखिये लिस्ट में अपना नाम; देखिए Photos

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग जिले में लगातार मोबाइल चोरी और गुम होने के मामले सामने आ रहे थे। लगातार विभिन्न पुलिस थानों में शिकायत प्राप्त हो रही थी। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग आनंद छाबड़ा (IPS) के द्वारा दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव (IPS) को गुम मोबाईलों की पतासाजी कर प्रार्थियों के सुपुर्द करने हेतु निर्देश प्राप्त हुए थे।

जिसके परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव (रा. पु.से.), अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनंत साहू (रा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक (सायबर) प्रभात कुमार (IPS) एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम राजीव शर्मा (रा. पु.से.) के मार्गदर्शन में एवं प्रभारी एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट दुर्ग निरीक्षक संतोष मिश्रा के नेतृत्व में एंटी क्राईम एंड सायबर यूनिट को गुम हुए मोबाईलों को खोज कर संबंधित मोबाईल स्वामियों को वितरण करने हेतु लगाया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार वर्ष 2022-2023 के गुमे हुए मोबाईलों से संबंधित आवेदन पत्रों के आधार पर अभियान चला कर कड़ी मेहनत एवं लगन से एंटी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट टीम द्वारा दुर्ग, भिलाई, राजनांदगाँव, बालोद, बेमेतरा एवं रायपुर क्षेत्रों में चल रहे कुल 101 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाईलों जुमला कीमती तकरीबन 12.50 लाख रूपये का बरामद किया गया।

सभी मोबाईलों को आवेदकों को विधिवत् वितरण किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट टीम की उल्लेखनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दुर्ग पुलिस के सोशल एकाउन्ट (फेसबुक, इन्सटाग्राम, ट्वीटर) पर बरामद मोबाईल के IMEI नंबरों की लिस्ट अपलोड की जायेगी जिससे मिलान कर संबंधित मोबाईल स्वामी एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट कार्यालय सेक्टर-3 से अपना मोबाईल प्राप्त कर सकते है। मोबाईलों की विस्तृत जानकारी निम्नानुसार है।

देखिये लिस्ट :-

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शर्मनाक हरकत का VIDEO: पेट्रोल पंप पर लड़की ने...

डेस्क। कुछ महिलाएं, महिला होने का फायदा उठाती हैं। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिसमें महिलाएं जानबूझकर हंगामा करती हैं और झूठे...

वैशालीनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने...

दुर्ग। सांसद विजय बघेल ने आज वैशाली नगर विधानसभा के तीन मंडलों में जनसंपर्क आशीर्वाद यात्रा निकाले। कैम्प मंडल वैशाली नगर मंडल सुपेला मंडल...

श्रमिक दिवस पर श्रमिकों के बीच पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी...

दुर्ग। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार राजेन्द्र साहू ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों का दौरा कर कांग्रेस पार्टी के...

दो सटोरी गिरफ्तार: Durg पुलिस ने Raid मार कर...

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने नेवई थाना क्षेत्र से दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पुलिस ने सट्टा पर्ची के साथ रंगे हाथों...

ट्रेंडिंग