छत्तीसगढ़ में विधायक के बेटे की मौत: पिछले एक महीने से चल रहा था इलाज… भीषण सड़क हादसे में घायल हुआ था MLA का बेटा… तेज रफ्तार कार गिरी थी खाई में

छत्तीसगढ़ में विधायक के बेटे की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ से बड़ी खबर आ रही है। खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा के बेटे की मौत हो गई है। रायपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी है। बताया जा रहा है की भीषण सड़क हादसे का शिकार हुए विधायक पुत्र ने एक महीने से अस्पताल में उपचार चल रहा था, लेकिन आज दोपहर करीब 1 बजे वो जिंदगी की जंग हार गये। आपको बता दें कि 20 फरवरी को खैरागढ़ की विधायक यशोदा वर्मा के बेटे प्रवीण वर्मा भीषण सड़क हादसे में घायल हो गये थे। उन्हें रायपुर के प्राइवेट हास्पीटल में भर्ती कराया गया था। एक महीने से ज्यादा वक्त से इलाज के बाद उनकी आज मौत हो गयी।

जानकारी के मुताबिक धमतरी-कांकेर रोड में विधायक के बेटे की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। जानकारी के मुताबिक विधायक यशोदा वर्मा के पुत्र प्रवीण वर्मा अपने दोस्त तथा ड्राईवर के साथ कार में किसी काम से जगदलपुर जा रहा था इसी दौरान एक ट्रक को ओव्हरटेक के दौरान ड्राईवर को समाने का मोड़ नहीं दिखा और कार सीधे 10 फीट नीचे खाई में जा गिरी।

कार ने 4-5 बार पलटी खाई, इस घटना में प्रवीण बुरी तरह घायल हो गये। घटना के बाद एंबुलेंस से प्रवीण व अन्य घायलों को रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हादसे के वक्त कार को विधायक का पुत्र प्रवीण ही चला रहा था और दुर्घटना के चलते प्रवीण का एक पैर फ्रेक्चर हो चुका है व रीढ़ की हड्डी में भी चोट आयी थी। आज शाम चार बजे विधायक पुत्र का अंतिम संस्कार किया जायेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...