दुर्ग। शहर के ठगड़ा बांध में 12 और 13 अप्रैल 2026 को आयोजित “जेसीआई समर कार्निवल – My City, My Carnival” ने दुर्ग-भिलाई में उत्सव का नया इतिहास रच दिया। दो दिवसीय इस भव्य आयोजन में 12,000 से अधिक नागरिकों की भागीदारी रही, जिसमें हर आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर इसे यादगार बना दिया।
कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, महापौर अलका बाघमार, पूर्व विधायक अरुण वोरा, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक और कांग्रेस जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल सहित कई जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

लाइव म्यूजिक ने बांधा समा
कार्निवल में आइलैंड एरिया में आयोजित प्रोफेशनल फायरवर्क्स शो ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दुर्ग-भिलाई शहर पर आधारित विशेष डॉक्यूमेंट्री ने लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ा, वहीं 360° लाइट और लेज़र शो ने पूरे माहौल को उत्सव में बदल दिया। लाइव म्यूजिक पर दर्शकों ने जमकर आनंद लिया। इसके अलावा 50 से अधिक शॉपिंग स्टॉल्स और 20 से ज्यादा फूड स्टॉल्स ने लोगों को विविध अनुभव प्रदान किए। किड्स प्ले जोन बच्चों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहा।
टीमवर्क से मिली सफलता
इस आयोजन का नेतृत्व अध्यक्ष संतोष–रानू कुमार और इवेंट चेयरमैन गौतम–श्वेता देशलहरा ने किया। प्रोजेक्ट इंचार्ज हिमांशु देवांगन ने बताया कि शहर के कई गणमान्य नागरिकों का विशेष सहयोग मिला, जिससे आयोजन को भव्यता मिली। मेंटर्स, कोच, कोऑर्डिनेटर्स और प्रोग्राम डायरेक्टर्स सहित पूरी टीम ने समन्वय के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया। सोशल मीडिया और डिजिटल प्रचार में भी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
सुरक्षा और व्यवस्थाएं रहीं मजबूत
आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं को प्राथमिकता दी गई। टीम ने ठगड़ा बांध प्रबंधन के साथ समन्वय कर सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संभाली, जिससे कार्यक्रम सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।
“मेरा शहर – मेरा कार्निवल” की भावना हुई साकार
पब्लिक रिलेशन टीम द्वारा पूरे आयोजन का सफल संचार किया गया। यह कार्निवल शहरवासियों के लिए “मेरा शहर – मेरा कार्निवल” की भावना को साकार करते हुए एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय उत्सव बन गया।