भिलाई में दोस्त बनकर छात्र से ऐंठे लाखों के जेवर, दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। भिलाई में 12वीं के छात्र को ब्लैकमेल कर 12 लाख रुपए के जेवर हड़पने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छात्र पर नशे की लत लगाकर दो लोगों ने उससे दोस्ती की। उसके बाद सिगरेट पीने और स्कूल से बंक मारने की पोल उसके घरवालों के सामने खोल देने की धमकी देने लगे।

जब छात्र ऐसा न करने के लिए गिड़गिड़ाया तो दोनों ने उसे ब्लैकमेल कर पैसे की डिमांड शुरू कर दी। पैसे ऐंठने के लिए वे उसके घर पहुंचकर गहने ले आए। मामले का पता चलने पर पीड़ित के पिता ने पदुमनगर निवासी अभिषेक सिंह और एवरग्रीन सिटी निवासी प्रियांशु पांडेय के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां दोनों को जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी महेश ध्रुव ने बताया कि घटना जून की है। पीड़ित के पिता को घर से गहने गायब होने की जानकारी इसी हफ्ते लगी। प्रार्थी ने बताया कि उसकी हथखोज भिलाई -3 क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री है। बेटा रायपुर में 12वीं में पढ़ता है। कुछ साल पहले उसकी दोस्ती अभिषेक सिंह और प्रियांशु पांडेय से हुई। दोस्ती बढ़ी तो वह उनके साथ घूमने लगा। इस दौरान दोनों ने उसे छुपकर सिगरेट भी पीने की लत लगा दी। उसकी इस कमजोरी का दोनों ने फायदा उठाया और पैसे मांगने लगे। बाद में यह राज मां-बाप के सामने खोलने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगे। जब उसने पैसे नहीं होने की बात कही तो दोनों ने घर में रखे सोने के जेवर लाने कहा।

आरोपी अभिषेक तथा प्रियांशु 18 जून की शाम 6 से 7 बजे के बीच उसके घर पहुंच गए। उसकी पोल नहीं खोलने के एवज में छात्र से एक गोल्ड हार वजनी 84.82 ग्राम, हाथ का सोने का चूड़ा वजनी 87.28 ग्राम और सोने की अंगूठी 4 ग्राम जुमला कीमती 12 लाख रुपए को आलमारी से निकलवाकर ले गए। मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा फैसला : 5 जिलों के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन स्तर पर बड़ा राजनीतिक फेरबदल हुआ है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पांच जिलों के 20 बागी नेताओं और कार्यकर्ताओं...

Durg News: शराब पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, युवक...

दुर्ग। जिले के जामुल थाना क्षेत्र के वार्ड-22 स्थित कुरूद बाजार चौक में शराब पीने के दौरान हुआ विवाद हत्या में बदल गया। एक...

ओडिशा के मुख्यमंत्री से मिले सीएम साय, कहा –...

रायपुर/भुवनेश्वर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों...

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...