कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आज भानुप्रतापपुर विधानसभा का उपचुनाव विवादों में रहा। वोटिंग खत्म होते ही बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को गिरफ़्तार करने पहुंची झारखंड पुलिस को भारी विरोध का सामना करना पड़ा है। करीब घंटे भर तक डेढ़ हजार कार्यकर्ताओं ने पुलिस की गाड़ी रोककर जमकर हंगामा मचाया। आखिर में झारखंड पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा है।



भानुप्रतापुर उपचुनाव के लिए वोटिंग खत्म होने के तुरंत बाद झारखंड पुलिस मौके पर पहुंच गई। नेताम को हिरासत में लिया है। हालांकि, नेताम ने कहा है कि कोर्ट का आदेश आ गया है उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सकता। पुलिस ने कोर्ट का आदेश मांगा था। मौके पर मौजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हिरासत में लेने का भारी विरोध किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस का रास्ता रोका। पुलिस और कार्यकर्ताओं में बीच जमकर झूमाझटकी हुई। इसके बाद झारखंड़ पुलिस ब्रम्हानंद नेताम को लिए बिना लिए ही वापस लौट गई है। इससे पहले ब्रम्हानंद नेताम को झारखंड पुलिस ने ग्राम हराडुला गांव से हिरासत में लिया था।

युवक पर भीड़ का गुस्सा टूटने के बीच पुलिस ने युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। कार्यकर्ताओं के मुताबिक इसी ने ब्रह्मानंद नेताम को चप्पल फेंककर मारा था। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी है। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।



बताया जा रहा है कि झारखंड पुलिस उन्हें चारामा से कांकेर लेकर जा रही थी। वहीं ब्रम्हानंद नेताम के समर्थक वहां इकट्ठा हो गए और उनकी गिरफ्तारी का जमकर विरोध किया। झारखंड पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मामले में झारखंड पुलिस का कहना है कि उन्हें झारखंड हाईकोर्ट के आदेश का कोई नोटिस नहीं मिला है।

आपको बता दें कि झारखंड हाईकोर्ट ने भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। ब्रम्हानंद नेताम पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगा है। हाईकोर्ट के फैसले के बाद ब्रम्हानंद नेताम ने कहा है कि सच की जीत हुई है। कांग्रेस की ओछी राजनीति सबके सामने आई गई है।

झारखंड राज्य टेल्को थाना के अपराध क्रमांक 84/19 धारा 376 (A),370,376 3,376 ab 120b आईपीसी एवं 4/6 पॉक्सो act तथा 4,5,6,7,9 immoral trafic prevention act की अपराध की विवेचना एवं आरोपी केशव सिन्हा, नरेश सोनी, दीपांकर सिन्हा एवं ब्रह्मानंद नेताम की पतासाजी हेतु थाना टेल्को राज्य झारखंड पुलिस की विवेचना टीम द्वारा की जिला कांकेर में विभिन्न स्थानों पर पतासाजी की गई है l

झारखंड पुलिस ने जारी किया प्रेस नोट
उपरोक्त प्रकरण के विवेचना में विगत दिनों से झारखंड पुलिस की विवेचना टीम द्वारा जिला कांकेर में अन्वेषण की कार्यवाही की जा रही थी। इस दौरान दिनाँक 29 नवम्बर 2022 को झारखंड पुलिस द्वारा प्रकरण के आरोपीगणों को पूछताछ हेतु उपस्थित होने का नोटिस जारी की गई, लेकिन आरोपीगण विवेचना में किसी प्रकार का सहयोग न करके आज दिनाँक तक पूछताछ हेतु उपस्थित नही हुई।

विवेचना के सिलसिला में तब झारखंड पुलिस की टीम द्वारा आज दिनाँक 05 दिसंबर 2022 को प्रकरण के आरोपी ब्रम्हानंद नेताम का पता तलाश कर उनसे पूछताछ के दौरान झारखंड उच्च न्यायालय से 02 सप्ताह के लिए आरोपी को गिरफ्तार नही किये जाने से संबंध में दी गई अंतरिम राहत आरोपी द्वारा विवेचना अधिकारी को अवगत कराया गया। तत्सबंध में आवश्यक लिखा-पढ़ी की कार्यवाही के पश्चात झारखंड पुलिस द्वारा प्रकरण के संबंध में विधि अनुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। – झारखंड पुलिस, छत्तीसगढ़ कैंप ऑफिस।


