CG – झारखंड की महिला के साथ रेप, फिर मर्डर: पेशी खत्म होने पर दोस्त के साथ गर्लफ्रेंड के घर गया बॉयफ्रेंड… नशे में धुत होकर पहले प्रेमी ने किया दुष्कर्म, फिर हो गया विवाद… गुस्से में आकर पत्थर से कुचला चेहरा और घोंट दिया गला

CG

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि झारखंड के गुमला में रहने वाली महिला को उसके बाॅयफ्रेंड ने झांसा देकर उसके साथ पहले तो बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर महिला से पीछा छुड़ाने के लिए उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए महिला का सिर पत्थर से कुचल दिया था, ताकि उसकी पहचान न हो सके। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों को 18 सितंबर को भभरी गांव के जंगल किनारे नाले के गड्‌ढे से 30 साल की एक महिला का खून से लथपथ शव मिला। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जांच के दौरान पता चला कि महिला झारखंड के गुमला जिले की रहने वाली थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि, महिला शादीशुदा थी और यहां अकेले रहकर मजदूरी करती थी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट में महिला से रेप, मारपीट और गला घोंटकर मारने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने रेप और हत्या की FIR दर्ज की।

SP शशि मोहन सिंह ने बताया कि, स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि 17 सितंबर की रात एक बाइक पर 2 युवक महिला के घर पहुंचे थे। दोनों ही देर रात तक महिला के घर में रुके थे। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर पुलिस ने राजेन्द्र मिंज (30) और संजय राम भगत (30) को पूछताछ के लिए थाने बुलाया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी राजेन्द्र मिंज ने बताया कि महिला से उसका अफेयर चल रहा था। वारदात के दिन वह जशपुर के कोर्ट में पेशी के लिए आया था। उसके साथ उसका साथी संजय राम भी था। पेशी खत्म होने के बाद वह मछली लेकर अपनी गर्लफ्रेंड के घर मिलने के लिए पहुंचे थे।

इस दौरान महिला गणेश विसर्जन देखने के लिए चली गई थी। रात करीब साढ़े 9 बजे लौटी तब तक दोनों आरोपी शराब पीकर नशे में धुत थे। बताया जा रहा है कि आरोपी राजेन्द्र मिंज ने महिला से रेप किया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

आरोपियों ने बताया कि​ महिला का कोई पुराना केस था। उसके लिए वह 4 हजार रुपए मांग रही थी। पैसे नहीं देने पर विवाद बढ़ता चला गया। इस पर दोनों आरोपियों ने महिला को मार डाला। इसके बाद लाश को जंगल किनारे ठिकाने लगा दिया था।

पुलिस ने सोगड़ा गांव निवासी राजेन्द्र मिंज और कपरोल गांव निवासी संजय राम को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया है। वहीं लाश को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...