दुर्ग जिला और निगम प्रशासन का जॉइंट एक्शन: महाराजा चौक से बोरसी चौक तक सड़कों से हटाया कब्जा… चिकन, मीट शॉप समेत 75 लोगों के खिलाफ बेदखल कार्रवाई

दुर्ग। दुर्ग जिला प्रशासन और निगम ने सड़कों में अवैध कब्जों के खिलाफ सोमवार को बड़ी संयुक्त कार्रवाही की है। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के मार्गदर्शन में सुबह 11 बजे महाराजा चौक में एसडीएम हरवंश मिरी, तहसीलदार पंचराम सलामे, अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, पद्मनाभपुर थाना प्रभारी, यातायात पुलिस अधिकारी, पुलिस बल और अमले के साथ पहुँचे। लगभग चार घंटे चली अतिक्रमण हटाओ अभियान की कार्रवाही।महाराजा चौक से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाही शुरू किया गया।साहू जलेबी, भारतीय स्टेड बैंक होते हुए बोरसी चौक क्षेत्र में अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान और तेज किया गया।

सोमवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई महाराजा चौक से बोरसी मार्ग में की गई। इस दौरान विरोध का प्रयास तो हुआ, लेकिन तोडू दस्ता व पुलिस बल के सामने उनकी एक नही चली।बोरसी चौक तालाब के करीब तोडू दस्ता ने खुल में मांस विक्रय करने वालों पर भी कार्रवाई की। दुकानदारों द्वारा टीनसेट व सड़क सीमा के आगे तक तार फेंसिंग और पक्का चबूतरा बनाया गया था, जिसको निगम के तोडू दस्ता ने सख्ती से कार्रवाही कर हटाया गया। दुकानदारो द्वारा टीन शेड डाल कर किए गए अवैध निर्माण को अतिक्रमण अधिकारी व राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता की उपस्थिति में जेसीबी से ध्वस्त कर दिया।

महाराजा चौक से लेकर बोरसी रोड पर लम्बे समय से लगे प्रचार-प्रसार के बोर्ड को हटाकर निगम से अपने कब्जे में ले लिया।अवैध रूप से संचालित चिकन मटन,मछली दुकान सहित विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए बेदखल किया,महाराजा चौक व बोरसी चौक क्षेत्र रोड पर विक्रय, के लिए खड़े किए गए गाड़ी को हटवाया गया। प्रचार प्रसार के लिए लोहे के बोर्ड डालकर सड़क में आवागमन में बाधा कर उत्पन्न करने वाले लगभग 75 से अधिक अवैध सामग्री रास्ते से हटाकर जब्त किया गया।कार्रवाही के दौरान पुलिस बल की उपस्थिति में हटाया गया।

महाराजा चौक से लेकर बोरसी चौक तक बेदखल के दौरान अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता ने कहा चौक-चौराहों व सड़क किनारे ठेला, फल और सब्जी बेचने वालों को दुकान नहीं लगाने एवं दुकान के बाहर प्रचार प्रसार के लिए लोहे के बोर्ड डालकर सड़क में नही रखने की सख्त हिदायत दी गई।उन्होंने कहा कि शहर में अवैध कब्जाधारी पर निरन्तर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाही अभियान जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...