पत्रकारिता की छात्रा ने भिलाई में अपने जन्मदिन के दिन शुरू किया NGO… जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई, महिलाओं को रोजगार होगा “स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन” का मोटिव

भिलाई। भिलाई की पत्रकारिता की छात्रा स्नेहा गिरी ने अपने जन्मदिन के दिन एक ऐसी नई पहल शुरू की जिसकी सभी सराहना कर रहे है। दरहसल लोगों की आवश्यकता एवं सहायता हेतु एक एनजीओ की शुरुआत की गई है। 23, जुलाई 2024 को स्नेहा गिरी ने अपने जन्मदिन के दिन “स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन” का उदघाटन किया। इस एनजीओ का मुख्य उद्देश्य गरीब बच्चों की पढ़ाई, असमर्थ एवं गरीब कन्याओं का विवाह , महिलाओं को रोजगार, स्वास्थ्य और अन्य प्रकार से लोगों की सहायता करना हैं। इस NGO की संस्थापक अध्यक्ष , समाज सेविका रितु गिरी और उनकी बेटी स्नेहा गिरी है। संस्था का पता प्लॉट नं 21, सेक्टर-1, विश्व बैंक कॉलोनी, भिलाई-3, दुर्ग, छत्तीसगढ़ है। आपको बता दे कि, स्नेहा गिरी स्कूल के दिनों में गोवा में आयोजित मिस इंडिया इंटरनेशनल 2022 का टाइटल भी जीत चुकी है। स्नेहा छोटी से उम्र में ही संस्कृतिक कार्यक्रम का अयोजन भी करते आ रही हैं, जिससे लोगों में आनंद, उमंग, प्रेम एवं एकता की भावना जागृत होती हैं। वे निरंतर अपने प्रयासों से भिलाई शहर का और समाज का कल्याण करने प्रयासरत है। अधिक जानकारी के लिए आप +91 9993865694 पर कांटैक्ट कर सकते है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हाई कोर्ट में भिलाई निगम की जीत: टैक्स पेयर...

भिलाई। भिलाई नगर निगम की छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बड़ी जीत हुई है। नगर पालिक निगम भिलाई में बकाया संपत्तिकर की राशि जमा नहीं करने...

शोक समाचार: विश्व हिंदू परिषद दुर्ग नगर के अध्यक्ष...

दुर्ग। विश्व हिंदू परिषद दुर्ग नगर अध्यक्ष सुनील वैष्णव के पूज्य पिता केशव दास वैष्णव का आज शाम 6:30 बजे दुःखद निधन हो गया।...

भिलाई में युवक को पॉर्न देखना और दिखाना पड़ा...

भिलाई। भिलाई में एक अजीब मामला सामने आया है। दरहसल पुलिस ने एक आरोपी को पब्लिक प्लेस में पोर्न वीडियो देखने और दूसरों को...

दुर्ग में युवती का अश्लील वीडियो वायरल: आरोपियों ने...

दुर्ग। दुर्ग में युवती का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड करने का मामला सामने आया है। इस मामले में दुर्ग पुलिस ने...