बलौदाबाजार हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड बढ़ी… 7 दिन और जेल में रहेंगे MLA, पुलिस बोली- हमारे पास है गवाह

रायपुर। बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। रायपुर सेंट्रल जेल में बंद कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड 7 दिन बढ़ा दी गई है। बलौदाबाजार कोर्ट ने 3 सितंबर के लिए रिमांड बढ़ाई है। रायपुर सेंट्रल जेल में बंद विधायक यादव की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई।

बलौदाबाजार हिंसा मामले में पुलिस ने 17 अगस्त को विधायक को गिरफ्तार किया था। हालांकि उनके वकील ने जल्द केस डायरी पेश करने की मांग की है। पुलिस प्रशासन को 90 दिन के भीतर ही चालान पेश करना है। देवेंद्र के वकील का कहना है कि पुलिस की ओर से अब तक उन्हें FIR की कॉपी नहीं मिली है। इसलिए जरूरी है कि पुलिस जल्द से जल्द कोर्ट में चालान पेश करे।

इससे पहले हुई सुनवाई के दौरान विधायक देवेंद्र यादव ने दुर्ग-भिलाई का रीजनल पेपर और रोजाना वकील से मुलाकात/वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की मांग की थी। इसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया था। बलौदाबाजार पुलिस के एक उच्चाधिकारी की माने तो पुलिस के पास देवेंद्र के खिलाफ गवाह हैं। कुछ लोगों के बयान हैं। इसके अलावा पुलिस के पास कुछ वीडियो भी हैं। इसको आधार बनाकर उन पर कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवान भोजराम साहू से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने असम राइफल्स के वीर जवान भोजराम साहू से आत्मीय मुलाकात कर उनके अदम्य साहस और देशसेवा को नमन किया। बता...

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर : कार की...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी में हमाली का काम करने वाले युवक की मौत...

बिलासपुर बनेगा प्रदेश का प्रमुख एजुकेशन हब : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान मधुबन-जूना बिलासपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन...

भारतमाला मुआवजा घोटाला : ED ने की पहली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित भारतमाला मुआवजा घोटाला मामले में ED ने पहली गिरफ्तारी की है. ED ने अभनपुर के कारोबारी जयप्रकाश गांधी को गिरफ्तार...