CG – फिल्म इंडस्ट्री में काम दिलाने के बहाने युवती से रेप: फिर दोस्तों ने दिया शादी का झांसा… दो फरार आरोपी गिरफ्तार… एक आरोपी पहले ही कर चुका था सरेंडर

फिल्म इंडस्ट्री में काम दिलाने के बहाने युवती से रेप

बिलासपुर। फिल्म इंडस्ट्री में काम दिलाने का झांसा देकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। रेप में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना को अंजाम देने के बाद से दोनों फरार चला रहे थे। इस मामले में एक आरोपी की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।

क्या है पूरा मामला

रिपोर्ट के अनुसार घटना 1 अप्रैल 2022 को मुख्य आरोपी रामायण साहू ने अपने दोस्त रामायण भोई, बबलू और मेलू के साथ युवती के पास गया। चारो ने युवती को फिल्म इंडस्ट्री में काम दिलाने की बात कही। आरोपी रामायण साहू युवती और उसकी सहेली को अपने घर ले गया। फिर रात में आरोपी और उसका दोस्त रामायण भोई उर्फ राजू दोनों पीड़िता के कमरे में पानी मांगने के बहाने घुसे। पीड़िता और उसकी सहेली एक कमरे में सो रहे थे, जहां से पीड़िता की सहेली को आरोपी रामायण भोई हाथ खींचकर बाहर ले गया और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। रामायण साहू ने पीड़िता के साथ रेप किया।

पीड़िता को शादी के लिए गुमराह करते रहे

जानकारी के अनुसार पीड़िता घटना वाले दिन ही थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने जा रही थी। तब आरोपी रामायण साहू के अन्य साथी मेलू और बबलू दोनों ने पीड़िता को रिपोर्ट दर्ज कराने से मना किया। उसके बाद दोनों यह बोलकर गुमराह करते रहे की तुम दोनों की शादी करा देंगे। इस बीच पीडिता तीन माह की गर्भवती हो गई। मामले में आरोपी रामायण साहू ने 23 नवंबर 2022 को न्यायालय के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। मामले में अन्य आरोपी फरार थे, जिनकी तलाश जारी थी। वहीं पुलिस ने मुखबिर से मिली और बबलू उर्फ शिवकुमार बंद, मेलू उर्फ मेलाराम सारथी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...