छत्तीसगढ़ की राजधानी के आलिशान होटल में जुए का फड़: बेबीलॉन कैपिटल में रायपुर पुलिस ने मारी रेड… 10 जुआरियों को किया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी FIR

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक बड़े निजी होटल में जुआ खेलते आधा दर्जन से अधिक जुआरी गिरफ्तार किया है। रायपुर पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार, होटल बेबीलॉन कैपिटल में जुआ का फड़ चल रहा था। जुआरियों के कब्जे से करीब 2 लाख रूपए जब्त किया गया है। रायपुर पुलिस ने बताया कि, तेलीबांधा थाना क्षेत्र के व्ही.आई.पी रोड स्थित होटल बेबीलॉन कैपिटल में जुआ खेलते 10 जुआरियों के विरूद्ध कार्रवाई की गई है। जुआरियों के खिलाफ छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4, 5, 36 का अपराध दर्ज किया गया है। मामले में होटल बेबीलॉन कैपिटल के मालिक के विरूद्ध भी अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

आरोपियों के नाम….

पुलिस ने बताया कि, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को जुआ/सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी कड़ी में 26, अगस्त को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत व्ही.आई.पी रोड स्थित होटल बेबीलॉन कैपिटल के एक कमरे में कुछ व्यक्ति ताशपत्ती से रूपयों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त होटल के कमरा नंबर 115 में जाकर रेड कार्यवाही कर जुआ खेलते 10 जुआरियों के विरूद्ध कार्यवाही कर उनके कब्जे से नगदी रकम 1,98,150/-रू. एवं ताशपत्ती जब्त कर जुआरियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 560/24 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4, 5, 36 का अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में होटल बेबीलॉन कैपिटल के मालिक के विरूद्ध भी अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रहीं है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के चुनाव पर हाईकोर्ट में...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने भूपेश बघेल की चुनाव याचिका को निरस्त करने की मांग को खारिज कर दिया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

CG News : विवाद के बाद पति-पत्नी ने लगाई...

गरियाबंद। जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पायलीखण्ड गांव के जंगल में बुधवार को पति-पत्नी के शव पेड़ से...