दुर्ग में रश ड्राइविंग से एक्सीडेंट!: श्रम मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष की कार से निगम का ब्रांड एंबेस्डर घायल…चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें

भिलाई। नगर निगम दुर्ग के सामने रात में एक हादसा हुआ। इस हादसे में नगर निगम के ब्रांड एंबेस्डर व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कनक अग्रवाल चोटिल हो गए हैं। कनक को श्रम मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष की कार ने ठोकर मारी है। कार कौन चला रहा था? इसकी जांच की जा रही है। मौके से वीडियो और फोटो सामने आए हैं, उससे यही लग रहा है कि कार चालक तेज कार चला रहा था। वह अनियंत्रित होकर सीधे कनक को अपनी चपेट में लिया। कनक के सिर और चेहरे पर कई चोटें लगी है। जिसका उपचार जारी है। जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक नगर निगम दुर्ग कार्यालय के सामने शुक्रवार की रात कार सीजी 07 बीएच 1087 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक्टिवा सीजी 07 एन 8350 में सवार कनक अग्रवाल को सामने से जोरदार ठोकर मार दी। घटना में कनक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आई है। जिस कार ने ठोकर मारी है उसके नम्बर प्लेट में श्रम कल्याण मंडल उपाध्यक्ष छत्तीसगढ शासन लिखा हुआ है।

उक्त कार श्रम मंडल का होने से कार चालक एक्टिवा सवार को ठोकर मारने के बाद भी विवाद की स्थिति निर्मित कर रहा था। कार की रफ्तार काफी तेज होने से घटना होना बताया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक कार चालक के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई नहीं किया है। मामले को लेकर कोतवाली दुर्ग टीआई एसएन सिंग ने कहा कि पीड़ित के शिकायत के बाद कार्रवाई की जाएगी। कार के नंबर प्लेट में श्रम मंडल का बोर्ड लगा है। जांच किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...