कान्हा महाराज बनाए गए बजरंग वाहिनी दल छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष

भिलाई। बजरंग वाहिनी दल छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष पद पर दुर्ग जिले के कन्हैया दुबे (कान्हा महाराज) को नियुक्त किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज सिंह ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी है।

शनिवार को सुपेला के निजी होटल में बजरंग वाहिनी दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज सिंह उपस्थित हुए। इस दौरान उन्होंने कान्हा महाराज को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर कान्हा महाराज ने कहा कि प्रदेशभर में जितनी भी गौ वंश लावारिस हालत में घूम रही है, उन सभी के लिए समुचित व्यवस्था करवाने का प्रयास संगठन की प्राथमिकता होगी। संगठन के सिद्धांतों व लक्ष्यों को प्राप्त करने कार्य किया जाएगा।

Exit mobile version