करण कश्यप बने प्रदेश भाजपा आईटी सेल के सदस्य, संगठनात्मक अनुभव और सक्रियता को मिला सम्मान, कार्यकर्ताओं में उत्साह

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश आईटी सेल में करण कश्यप को सदस्य नियुक्त किए जाने पर प्रदेशभर में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। संगठन के प्रति उनकी निरंतर सक्रियता, निष्ठा और समर्पित कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।

करण कश्यप पूर्व में रायपुर संभाग प्रभारी एवं बलौदा बाजार विधानसभा प्रभारी का दायित्व सफलतापूर्वक निभा चुके हैं। संगठनात्मक कार्यों में उनके अनुभव, जनसंपर्क और कार्यकर्ताओं के साथ मजबूत समन्वय को ध्यान में रखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है।

करण कश्यप ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह जी, संगठन महामंत्री पवन साय जी, प्रदेश आईटी सेल अध्यक्ष श्री सुनील पिल्लई जी, सांसद संतोष पांडेय, जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत जी सहित समस्त प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा दिए गए इस दायित्व को वे पूर्ण निष्ठा के साथ निभाते हुए भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन के संदेश को डिजिटल माध्यमों के जरिए जन-जन तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, युवाओं को जोड़ने और सकारात्मक संवाद के माध्यम से पार्टी को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।

करण कश्यप की नियुक्ति पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व और सक्रिय भूमिका से प्रदेश आईटी सेल को नई दिशा, ऊर्जा और मजबूती मिलेगी तथा संगठन विस्तार को गति मिलेगी।

Exit mobile version