डिप्टी CM विजय शर्मा ने सपरिवार मनाई गोवर्धन पूजा : कवर्धा में गौ माता की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

डिप्टी CM विजय शर्मा ने सपरिवार मनाई गोवर्धन पूजा

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गोवर्धन पूजा का पर्व अपने गृह जिले कबीरधाम के कवर्धा स्थित निवास पर परिवार के साथ पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से गौ माता की पूजा-अर्चना की और उन्हें प्रसाद खिलाकर आशीर्वाद लिया।

पूजा के अवसर पर उप मुख्यमंत्री शर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण और गौ माता से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने प्रार्थना की कि छत्तीसगढ़ के किसानों के खेत-खलिहान हमेशा धन-धान्य से भरे रहें और प्रदेश में खुशहाली बनी रहे।

गौ संरक्षण और समृद्धि की कामना

उप मुख्यमंत्री ने गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन की कामना करते हुए कहा कि प्रत्येक परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। गोवर्धन पूजा भारतीय संस्कृति में प्रकृति, कृषि और गौवंश के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता का प्रतीक मानी जाती है। यह पर्व लोक आस्था और परंपराओं से भी गहराई से जुड़ा हुआ है।

Exit mobile version