KH ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस… चेयरमैन के.के. झा और प्रिंसिपल मेडम विभा झा ने फहराया तिरंगा झंडा

  • आगे बढ़ने का अवसर दिया: केके झा
  • अगली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर भविष्य बनाना है: विभा झा

भिलाई। KH ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने शुक्रवार, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया। चेयरमैन के.के. झा एवं प्रिंसिपल मेडम विभा झा ने झंडा फहराया किया एवं तिरंगे की सलामी ली। राष्ट्रगान पश्चात स्टूडेंट्स ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। जवाहर नगर स्थित केएच मेमोरियल स्कूल, केएच केसल एवं जामुल स्थित केएच वर्ल्ड स्कूल में झंडा फहराया पश्चात चेयरमैन श्री झा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज 26 जनवरी को हम सभी एक स्पेशल दिन की याद में यहां इकट्ठा हुए हैं, जिसने हमें एक मजबूत राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ने का अवसर दिया। रिपब्लिक डे हमें याद दिलाता है कि हम एक साथ हैं और एक ही भारतीय परिवार के सदस्य हैं। साथ ही हम एक नए राष्ट्र के निर्माण के लिए एक साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह दिन उन महापुरुषों की याद में मनाया जाता है जिन्होंने देश को स्वतंत्रता दिलवाने के बाद भी एक सशक्त और समृद्ध गणराज्य बनाने की राह में काम किया। भारतीय संविधान को लागू करने के बाद भारत गणराज्य बन गया।

तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। सौरभ श्रीवास सर ने स्टूडेंट शुभम एवं गगनदीप के साथ मिलकर इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक प्रस्तुत किया। स्टूडेंट सौम्या ने गणतंत्र दिवस पर अपनी बात रखी। यूकेजी के शिवांश ने कविता पाठ किया। इस अवसर पर फ्रीडम फाइटर की वेशभूषा में नन्हे स्टूडेंट्स ने सबको अपनी और आकर्षित किया। पंडित जवाहरलाल नेहरू की वेशभूषा में गोरी तिवारी, इंदिरा गांधी की वेशभूषा में प्राची साहू, बीआर अंबेडकर बने धवल सिंह, भगत सिंह बने भविष्य सिंह और रानी लक्ष्मीबाई के रूप में पल्लवी साहू ने सबका दिल जीत लिया। प्राइमरी विंग के स्टूडेंट्स ने भी फ्रीडम फाइटर की भूमिका निभाई।

तत्पश्चात प्रिंसिपल मेडम विभा झा ने स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन हमारा संविधान हमें याद दिलाता है कि हम सभी एक समान और एक ही देश के नागरिक हैं। हमें अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए अगली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर भविष्य बनाना है। उन्होंने कहा कि आज के दिन हमें यह प्रतिज्ञा करनी चाहिए कि हम अपने राष्ट्र को और भी मजबूत बनाएंगे और सभी नागरिकों को न्याय व समानता की भावना के साथ जीने का अधिक अवसर प्रदान करेंगे। आइए हम सभी मिलकर इस रिपब्लिक डे पर प्रण लें कि हम अपने देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे और हम सभी मिलकर सशक्त भारत का निर्माण करेंगे। डायरेक्टर निश्चय झा एवं एकेडमिक डायरेक्टर सृष्टि झा ने भी अपना संबोधन दिया।

तत्पश्चात क्लास-8 की स्टूडेंट्स रिद्धि, सिद्धि, सुहानी, सोनाक्षी, शर्वरी, सुहाना एवं स्नेहा ने देशभक्ति पर सामूहिक गीत प्रस्तुत किया इस गीत पर हाथों में तिरंगा लहराते, स्केटिंग करते हुए स्टूडेंट्स जब ग्राउंड में निकले तो टीचर्स एवं स्टूडेंट्स ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम समाप्ति के बाद सभी स्टूडेंट्स को चॉकलेट वितरण किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई निगम का एक और कांग्रेस पार्षद बर्खास्त: दुर्ग...

दुर्ग-भिलाई। भिलाई नगर पालिक निगम के वार्ड नंबर-35 (शारदा पारा) के कांग्रेस पार्षद मो. सलमान को दुर्ग संभाग आयुक्त ने किया बर्खास्त फर्जी जाति प्रमाण...

दुर्ग निगम ने कालोनी में चलाया मतदाता जागरूकता अभियान…...

दुर्ग। दुर्ग निगम द्वारा गुरुवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी के आदेश पर आयुक्त लोकेश...

दुर्ग लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने तेज...

दुर्ग। जैसे जैसे लोकतंत्र का महापर्व सात मई नजदीक आ रहा वैसे वैसे कांग्रेस के दुर्ग लोकसभा के युवा एवं कर्मठ प्रत्याशी राजेंद्र साहू...

हनुमान जन्मोत्सव के अवसर मे रिसाली में निकली भव्य...

रिसाली, दुर्ग। रिसाली में हनुमान जन्मोत्सव का पर्व मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में लोग...

ट्रेंडिंग