सुकमा। बाढ़ और जलभराव की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को सुकमा पहुंचे। उन्होंने जिले के प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालात की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण भी किया और मौके पर चल रहे राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की।
राहत केंद्रों में पहुंचकर जाना हाल
मुख्यमंत्री ने राहत केंद्रों में ठहरे बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। जरूरतमंद परिवारों को मुख्यमंत्री ने राहत सामग्री भी वितरित की। दौरे के दौरान CM साय ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से बाढ़ की स्थिति और अब तक किए गए राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने प्रभावित परिवारों तक सरकारी सहायता पहुंचने की स्थिति भी जानी।
सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं पर जोर
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए राहत केंद्रों में पर्याप्त भोजन, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि संकट की इस स्थिति में सरकार प्रभावित परिवारों के साथ है और राहत कार्यों में किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए।सुकमा। बाढ़ और जलभराव की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को सुकमा पहुंचे। उन्होंने जिले के प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालात की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण भी किया और मौके पर चल रहे राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की।
राहत केंद्रों में पहुंचकर जाना हाल
मुख्यमंत्री ने राहत केंद्रों में ठहरे बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। जरूरतमंद परिवारों को मुख्यमंत्री ने राहत सामग्री भी वितरित की। दौरे के दौरान CM साय ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से बाढ़ की स्थिति और अब तक किए गए राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने प्रभावित परिवारों तक सरकारी सहायता पहुंचने की स्थिति भी जानी।
सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं पर जोर
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए राहत केंद्रों में पर्याप्त भोजन, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि संकट की इस स्थिति में सरकार प्रभावित परिवारों के साथ है और राहत कार्यों में किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए।

