खैरागढ़ विश्वविद्यालय का “गंदा” प्रोफेसर गिरफ्तार: एग्जाम में छात्रा को अच्छे नंबर देने का लालच देकर करता था गंदी हरकत…! अश्लील मैसेज, रील और इशारे से परेशान युवती को महिला आयोग से मिली सहायता

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ में एक शिक्षक पर छात्रा से गन्दी हरकत का आरोप लगा है। खैरागढ़ इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. योगेंद्र चौबे को एक छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रा ने आरोप लगाया कि प्रोफेसर ने उसे परीक्षा में अच्छे अंक देने का वादा किया था, लेकिन इसके बाद उसने गलत तरीके से संपर्क किया और लगातार परेशान करता रहा। पीड़ित छात्रा ने बताया कि प्रोफेसर ने मोबाइल पर अश्लील मैसेज और रील भेजे और उसे मिलने के लिए दबाव डाला। छात्रा ने इसका विरोध किया, लेकिन प्रोफेसर ने फिर भी अपना व्यवहार नहीं बदला।

गंदे इशारे करता था टीचर
पीड़ित छात्रा ने आरोप लगाया कि डॉ. योगेंद्र चौबे ने परीक्षा में अच्छे अंक देने का लालच देकर उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। पहले वह सामान्य व्यवहार करता था, लेकिन बाद में उसने अश्लील इशारे करने लगा। उसने बताया कि जब उसने इसका विरोध किया, तब भी प्रोफेसर उसे बार-बार अपने पास बुलाने की कोशिश करते।

एक साल पुराना मामला
यह मामला अगस्त 2023 का है, जब छात्रा ने पहले विश्वविद्यालय प्रशासन से शिकायत की थी, लेकिन कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। इसके बाद छात्रा ने राष्ट्रीय महिला आयोग से ऑनलाइन शिकायत की। आयोग के हस्तक्षेप पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपों को गंभीरता से लिया। पुलिस ने राष्ट्रीय महिला आयोग के निर्देश पर अगस्त 2023 में छात्रा की शिकायत पर कार्रवाई की। लगभग एक साल की जांच के बाद शनिवार शाम को प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस की जांच जारी
पुलिस यह जांच भी कर रही है कि क्या आरोपी ने अन्य छात्राओं के साथ भी ऐसा ही व्यवहार किया है। इसके लिए पुलिस विश्वविद्यालय के अन्य छात्रों और शिक्षकों से पूछताछ कर रही है। खैरागढ़ थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने बताया कि छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया था कि प्रोफेसर ने उसका मानसिक शोषण किया है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चरित्र शंका में पति बना हैवान: हंसिया से पत्नी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, बिल्डर समेत...

बिलासपुर। बिलासपुर की एक युवती ने लोरमी के बिल्डर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर...

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...