पटियाला में ‘खेडा वतन पंजाब दियां’ मेला का आयोजन, मुख्यथिति के रूप में छत्तीसगढ़ के अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे हुए शामिल… राजनांदगांव और पंजाब के हॉकी खिलाड़ियों के बीच ऐतिहासिक संबंधों का किया जिक्र

पटियाला। राजनांदगांव और पंजाब के हॉकी खिलाड़ियों के बीच ऐतिहासिक संबंधों का मृणाल चौबे ने पंजाब मे जिक्र किया है। सर्वेश्वर दास अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता’ में पंजाब की टीमों की भागीदारी को बताया महत्वपूर्णपंजाब सरकार के द्वारा पंजाब प्रान्त में खिलाड़ियों के कौशल की पहचान करने व खेल समर्थक माहौल बनाने के उद्देश्य से खेल विभाग के द्वारा पंजाब खेल मेला ‘खेडा वतन पंजाब दियां’ का आयोजन किया गया जिसमे बतौर मुख्यतिथि छत्तीसगढ़ राज्य के अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे पंजाब के पटियाला शहर मे हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मैच एवं पुरुस्कार वितरण समाहरोह मे सम्मिलित हुए।

14 से कम आयु वर्ग से लेकर 70 वर्ष तक के लोगों के लिए आयोजित की जा रही इस खेल प्रतियोगिताएं मे मुख्य अतिथि मृणाल ने पंजाब सरकार के इस पहल की सराहना करते हुए कहा की पंजाब खेलो के गढ़ के नाम से पुरे विश्व मे प्रसिद्ध है, इस आयोजन के माध्यम से प्रतिभावान खिलाड़ियों की खोज करने के साथ वरिष्ठ खिलाड़ियों को स्वस्थ रखने एवं वरिष्ठ खिलाड़ियों को मैदान से जोड़ने के कारण राज्य के उदयमान खिलाड़ियों को मार्गदर्शन एवं बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होगा। इस गरिमामय आयोजन मे उपस्थित अतिथियों को मृणाल ने अपने शहर राजनांदगाँव और पंजाब के खिलाड़ियों के बिच महंत राजा सर्वेश्वर दास अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के माध्यम से बने मजबूत रिश्ते का जिक्र करते हुए कहा की राजनांदगाँव के इस विश्व प्रशिद्ध अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता मे पंजाब की प्रतिष्ठित टीमें भाग लेती है और राजनांदगाँव शहर के खेल प्रेमी जनता का अपार स्नेह एवं सराहना पंजाब के खिलाड़ियों को प्राप्त होता है।

अपने उतबोधन मे मृणाल ने पंजाब के खिलाड़ियों का भारतीय हॉकी टीम के लिए दिए गए योगदान को याद करते हुए कहा की यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को एक मंच प्रदान करने के साथ साथ खेल मे राज्य के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम बनाने और राज्य के बच्चों से लेकर पंजाब की छिपी हुई खेल प्रतिभा को निखारने मे मददगार साबित होगी। साथ ही मृणाल ने देश मे हॉकी इंडिया के द्वारा किये जा रहे उत्कृष्ट कार्य की प्रशंशा करते हुए बताया की हॉकी इंडिया के मार्गदर्शन मे छत्तीसगढ़ हॉकी के द्वारा हॉकी के उत्थान के लिए किये गए कार्य से छत्तीसगढ़ राज्य के हॉकी खिलाड़ी भी नित नई उचाईयो एवं उपलब्धियों को प्राप्त कर रहे है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा बलों के...

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने छत्तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन नवा रायपुर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ...

रायपुर में हुई कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी बैठक,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार को कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ नेता...

वैशाली नगर के पूर्व विघायक स्व. विद्यारतन भसीन के...

भिलाई। दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व. दाउ विद्यारतन भसीन की द्वितीय पुण्यतिथि पर उन्हे सादर श्रद्वांजलि अर्पित करते...

CG – प्रमोशन-ट्रांसफर: वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वाणिज्यिक कर विभाग में पदस्थ अधिकारियों के प्रमोशन के बाद तबादले के आदेश जारी कर दिए हैं। सरकार द्वारा जारी...