CG – मछली पकड़ने बिछाया था जाल, खुद ही फंस गया ग्रामीण, हो गई मौत

CG

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मछली पकड़ने गए ग्रामीण की जाल में फंसने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यहां एक ग्रामीण अपने पत्नी के साथ नहर नाली में मछली पकड़ने गया था, उसी दौरान वह नाली में मछली पकड़ने के लिए लगाए गए गिरकर फंस गया और उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला सिहावा थाना इलाके के खम्हरिया गांव की है, जहां सांकरा से खम्हरिया मुख्य मार्ग के किनारे नहर नाली में ग्रामीण बरातू राम रात्रे उम्र 55 वर्ष बीते रात को मछ्ली पकड़ने के लिए जाल फंसाकर रखा था,बताया जा रहा है कि उसी दौरान वह झोपड़ी बनाकर नाली के किनारे सोया हुआ था, उसी दौरान वह गिरकर जाल में गिर गया और जाल में फसने से उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि नाली में गिरने की वजह से वहां वहां रखे पत्थर में उन्हें चोट भी लगी है,इधर मामले की सूचना मिलते ही सिहावा पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पीएम के भेज दिया है, वहीं पुलिस मामले की जांच शुरु कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव में खाकी पर दाग : 5 लाख की...

राजनांदगांव। निजी लोन के विवाद को निपटाने के नाम पर पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने...

बाबा सोलर्स का दिवाली धमाका : सोलर लगवाओ, iPhone...

रायपुर। इस दिवाली बिजली बिल से राहत पाने के साथ शानदार उपहार जीतने का मौका भी मिल रहा है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने...

महादेव सट्टा ऐप केस : सीएम साय बोले- सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को भारत लाए जाने के बाद जांच की दिशा को लेकर उम्मीदें बढ़...

ज्ञानु-जानू वीडियो विवाद में एक्शन : अमित जोगी को...

रायपुर। ‘ज्ञानु-जानू’ वीडियो को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी...