Kho-Kho World Cup 2025: कल से दिल्ली में शुरू होगा रोमांच, छत्तीसगढ़ एमेच्योर खो खो संघ से 3 टेक्निकल ऑफिसियल नियुक्त… दुर्ग संभाग से है तीनों

दुर्ग। भारतीय खो खो संघ द्वारा इंदिरा गांधी स्टेडियम नई दिल्ली में कल यानि 13 जनवरी से 19 जनवरी 2025 तक पहला विश्वकप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें लगभग 22 देशों के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों सहित ऑफिशियलस का दल भाग ले रहे हैं। उक्त विश्वकप में छत्तीसगढ़ एमेच्योर खो खो संघ के महासचिव तरूण शुक्ला के साथ राष्ट्रीय निर्णायक फिरोज़ रहमान एवं रुक्मिणी यादव को भारतीय खो खो संघ द्वारा तकनीकी ऑफिसियल के रूप में नियुक्त किया गया है। जो राज्य के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। जिसमें भाग लेने के लिए तीनों ही ऑफिशियल नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। तीनों ऑफिसियल की नियुक्ति के लिए भारतीय खो खो संघ का धन्यवाद करते हुए छत्तीसगढ़ एमेच्योर खो खो संघ के अध्यक्ष कमलजीत अरोरा, गोविंद मुदलियार, उमेश सिंह, ललित वर्मा, अक्षत गोयल, पुरन जायसवाल, सुब्रत शाह, देवेंद्र गुप्ता, प्रमोद तिवारी, दूंगा राम गोटा, धर्मेन्द्र कुमार, नरेश शुक्ला, रघुनंदन प्रसाद गुप्ता, राजेश पांडे, चवन राम साहू, भोलेनाथ चतुर्वेदयी, वीरेंद्र मसिहा, राजेश पांडे, भगत सोनी, भरत कोटेलकर, उत्तम बरसागडे एवं सचिन डोंगरे ने पूरे छत्तीसगढ़ एमेच्योर खो खो संघ के सभी सदस्यों व खो खो के साथियों की तरफ से अपनी शुभकामनाएं दी। उक्त जानकारी विक्रांत शुक्ला ने दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – रेलवे की महिला अफसर सुसाइड केस मामले...

Update in the railway woman officer suicide case डेस्क। बिलासपुर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में पदस्थ कमर्शियल इंस्पेक्टर विनीता साहनी की आत्महत्या मामले...

CG – प्रमोशन एंड पोस्टिंग: तहसीलदारों को मिली डिप्टी...

रायपुर। राज्य सरकार ने भू-अभिलेख-तहसीलदारों को राज्य को डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नत किया है। जारी आदेश में 18 अधिकारियों के नाम शामिल...

बारिश के पहले नालों व नालियों की सफाई तथा...

रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने वर्षा ऋतु के पहले नालों और नालियों की सफाई तथा संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जरूरी व्यवस्थाओं...

साइबर क्राइम में कमी लाने IG इन एक्शन: साइबर...

दुर्ग। साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर आईजी दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग द्वारा साइबर थाना और सी.सी.टी.एन.एस. का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

ट्रेंडिंग