छत्तीसगढ़ दौरे पर देश के दूसरे सबसे अमीर इंडस्ट्रियलिस्ट गौतम अडानी… कोरबा और लैंको पावर प्लांट का किया निरीक्षण, होगा विस्तार?

कोरबा। देश के दूसर सबसे अमीर उद्योगपति गौतम अडानी रविवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर थे। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद अडानी ने कोरबा का दौरा किया और लैंको पावर प्लांट का निरीक्षण किया। उनके इस दौरे से लैंको प्लांट को नई जिंदगी मिलने की उम्मीद है, साथ ही रोजगार के नए अवसर भी खुलने की संभावना है।

मिली जानकारी के अनुसार, गौतम अडानी अपने चार्टर्ड प्लेन से रायपुर और रायगढ़ होते हुए कोरबा पहुंचे और फिर हेलीकाप्टर से पताढ़ी स्थित अडानी पॉवर लिमिटेड (लैंको अमरकंटक) पहुंचे। उन्होंने लगभग दो घंटे तक प्लांट में बिताए और इस दौरान अधीनस्थ अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने प्लांट के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से प्लांट की कार्यक्षमता और उत्पादन के बारे में जानकारी प्राप्त की।

सूत्रों के अनुसार, गौतम अडानी लैंको अमरकंटक में और भी विस्तार करने की सोच रहे हैं। उनके इस दौरे से क्षेत्र में आर्थिक विकास की नई संभावनाएं खुलने की उम्मीद है। अडानी ग्रुप के इस विस्तार से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होने की संभावना है, जिससे स्थानीय युवाओं को अपने क्षेत्र में ही रोजगार मिलने की उम्मीद है। गौतम अडानी के इस दौरे से कोरबा और आसपास के क्षेत्र में आर्थिक विकास की नई उम्मीदें जगी हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...