Durg Breaking: प्रोफेसर विनोद शर्मा पर जानलेवा हमला मामले में फरार मुख्य इनामी आरोपी प्रोबीर शर्मा और उनकी पत्नी आंध्रप्रदेश से गिरफ्तार

दुर्ग। जिले के बहुचर्चित प्रोफेसर विनोद शर्मा पर जानलेवा हमला मामले में फरार मुख्य इनामी आरोपी प्रोबीर शर्मा और उनकी डॉक्टर पत्नी को आंध्र प्रदेश से दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रोबीर शर्मा पर दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने ₹10000 का इनाम घोषित किया था। इस मामले में तीन आरोपी फरार थे, जिन पर₹10000-10000 का इनाम पुलिस ने घोषित किया था। इस मामले के मुख्य आरोपी को दुर्ग पुलिस उसकी पत्नी के साथ आंध्र प्रदेश में गिरफ्तार कर उसे भिलाई ला रही है।

बता दें कि 19 जुलाई 2024 को संध्या 4:15 बजे महाविद्यालय से घर जाते समय प्रोफेसर विनोद शर्मा पर जानलेवा हमला किया गया था। इस मामले में दुर्ग पुलिस पूर्व में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र चैतन्य बघेल एवं पुत्री से पूछताछ भी हो चुकी है। चैतन्य बघेल और उनकी बहन का मोबाइल पुलिस के जब्ती में शामिल है। इस मामले में अपने खनन के मामला को लेकर चैतन्य बघेल ने हाईकोर्ट बिलासपुर में दायर कर रखा है। फिलहाल इस मामले में प्रोबीर शर्मा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की कार्यवाही और तेज हो जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...