CG – सोशल मिडिया में खुद को बताया फौजी… नौकरी दिलाने के बहाने नाबालिग को ले गया भगा के… फिर यौन शोषण के बाद बेच दिया, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोशल मिडिया में खुद को बताया फौजी

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में पुलिस ने एक नाबालिग को झांसे में लेकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रेमाराम गोदारा पिता, ओमप्रकाश गोदारा, उम्र 25 वर्ष का जो निवासी ज्याक थाना सांडवे जिला चुरू राजस्थान का युवक है। वह फौजी बनकर पीड़िता को इंस्टाग्राम के जरिए सेना में नौकरी दिलाने का झांसा दिया और अपने पास बुलाया। उसके बाद उसने उसे सुखराम के पास बेच दिया। मामला सामने आने पर राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

डोंगरगढ़ थाने में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि, उसकी नाबालिग बेटी को कोई भगाकर ले गया है। थाना प्रभारी भरत बरेड ने एसडीओपी आशीष कुंजाम को सूचित कर एक टीम बनाकर आरोपी और पीड़िता का नंबर ट्रेस कर तलाश में जुट गई।

इधर आरोपी ने लोकल थाने में फोन कर डोंगरगढ़ पुलिस को किडनैपर बता कर गुमराह करने की कोशिश भी की। लेकिन पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। इधर पीड़िता का लोकेशन राजस्थान में मिला। वहां पहुंचने पर पुलिस ने आरोपी सुखाराम ठुगेर के कब्जे से पीड़िता को छुड़ाया और आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

घटना के बाद एसडीपीओ आशीष कुंजाम ने मीडिया में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि, मुख्य आरोपी प्रेमाराम गोदारा ने पूछताछ में बताया कि, उसने पीड़िता को इंस्टाग्राम के जरिए सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर 3,00,000 रुपये में आरोपी सुखाराम को बेच दिया। फिलहाल दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...

वर्षों पुरानी मांग पूरी, चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर, राजपत्र...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। तेज बारिश के बीच शुक्रवार देर...

भारी बारिश से परसदा में बाढ़, 5 घंटे चला...

दुर्ग। प्रदेश भर में हो रही भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा में...