MSME जिलाध्यक्ष KK झा का CM भूपेश को लेटर: उद्योगों को राहत देने मांग करते बोले-CG को MSME उद्योगों के लिए प्रॉपर्टी टैक्स मुक्त प्रदेश बनाए सरकार

भिलाई। एमएसएमई जिला उद्योग संघ, दुर्ग के अध्यक्ष के.के. झा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ को एमएसएमई उद्योगों के लिए “प्रॉपर्टी टैक्स मुक्त प्रदेश” बनाने की मांग की है ।उन्होंने कहा कि प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए मुख्यमंत्री ने बहुत सारे कदम उठाए हैं जिससे हर एक वर्ग लाभान्वित हुआ है । खासकर बड़े उद्योग, जिनके बिजली दर में रियायत दी गई है।

इसी तरह वे चाहते हैं कि एमएसएमई उद्योगों को भी कुछ सौगात मिले। इस सौगात के रूप में हम चाहेंगे कि प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में जितने भी एमएसएमई उद्योग हैं उन्हें प्रॉपर्टी टैक्स से मुक्त किया जाए। इससे एमएसएमई उद्योग राहत महसूस करेंगे और बाहर के लोग भी एमएसएमई के नाम पर प्रदेश में आएंगे।

प्रदेश में एमएसएमई उद्योगों पर लगाए जा रहे प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर दुविधा की स्थिति है। क्योंकि कुछ जगहों पर टैक्स लिया जा रहा है एवं कई जगहों पर इसमें छूट है। एमएसएमई उद्योगों के प्रॉपर्टी टैक्स को खत्म कर प्रदेश को एमएसएमई उद्योगों के लिए “प्रॉपर्टी टैक्स मुक्त प्रदेश” करने की घोषणा की अपेक्षा हम मुख्यमंत्री से कर रहे हैं। पूर्व में भी मुख्यमंत्री ने फ्री होल्ड जमीन, उद्योगों को बिजली दरों में रियायत, स्टांप शुल्क में छूट आदि कई घोषणाएं की हैं।

झा ने उम्मीद जताई है कि मुख्यमंत्री जल्द ही छत्तीसगढ़ को एमएसएमई उद्योगों के लिए प्रॉपर्टी टैक्स मुक्त प्रदेश की घोषणा करेंगे। इस घोषणा से एमएसएमई उद्योगों में हर्ष की लहर दौड़ जाएगी और हम भी बड़े फ़क्र से कह सकेंगे कि प्रदेश के मुखिया ने हमारे लिए ठोस कदम उठाया है।

देश के अन्य राज्यों में भी यह एक अच्छा मैसेज जाएगा कि छत्तीसगढ़ में एमएसएमई उद्योगों से प्रॉपर्टी टैक्स नहीं लिया जाता। हालांकि कई राज्यों में एमएसएमई उद्योगों से प्रॉपर्टी टैक्स नहीं लिया जाता लेकिन हम चाहते हैं कि “प्रॉपर्टी टैक्स मुक्त प्रदेश” की घोषणा सबसे पहले मुख्यमंत्री श्री बघेल करें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ACB की बड़ी कार्रवाई: मुआवजा राशि दिलाने के नाम...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला कलेक्ट्रेट की राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा में...

CG में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया तेज: DPI ने जारी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़...

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर: 4 लोगों की...

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की दुखद मौत हो गई है। पहला हादसा मनेंद्रगढ़ जिले के खड़गवां ब्लॉक स्थित शिवपुर गांव...

बड़ी खबर : भारतीय सेना में बन सकती है...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी और गौरवपूर्ण पहल की उम्मीद जगी है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो भारतीय सेना में...