भिलाई में धारदार हथियार दिखा कर लोगों को डरा रहा था बदमाश, पुलिस ने सिखाया सबक, गिरफ्तार कर भेजा जेल… 25 CM का हथियार भी जब्त; एक दर्जन मामलों में पहले से आरोपी

भिलाई। भिलाई में धारदार हथियार से लोगों के अंदर भय पैदा करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सागर बाघ उर्फ डागी के कब्जे से एक धारदार चाकु बरामद किया गया। आरोपी सागर बाघ के खिलाफ थाना भिलाई नगर क्षेत्र का गुंडा बदमाश है जिसके खिलाफ थाना भिलाई नगर में हत्या, हत्या के प्रयास और मारपीट के 12 मामले दर्ज है। ये मामला भिलाई नगर थाना का है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जूडिशल रिमांड पर जेल भेजा।

पुलिस को 4 मई 2024 शनिवार को मुखबीर से सूचना मिली कि भांठापारा रुआबांधा के पास सागर बाग उर्फ डागी नाम का व्यक्ति धारदार चाकू को लहराकर आम लोगों को डरा धमका रहा है। सूचना पर मौके पर उपस्थित गवाह एवं स्टाफ के घटनास्थल भांठापारा रुआबांधा भिलाई पहुंचकर चाकू लहराने वाले व्यक्ति सागर बाघ उर्फ डागी उम्र 23 साल निवासी भांठापारा रुआबांधा भिलाई को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी जके कब्जे से एक स्टील का धारदार चाकु जिसकी कुल लंबाई 25 से.मी. को जब्त कर कब्जा पुलिस ने लिया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

अपराधियों के खिलाफ सख्त एक्शन के SP ने दिए है निर्देश
पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला (IPS) ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर क्षेत्र में शांति कायम रखने एवं क्षेत्र के बदमाशों के अवैध गतिविधियों पर निगरानी रखकर उसके अवैध कार्यों के विरुद्ध कार्रवाई करने के संबंध में निर्देश दिए है। भिलाई शहर ASP सुखनंदन राठौर (SPS) और भिलाई नगर CSP सत्य प्रकाश तिवारी (SPS) के मार्गदर्शन में इंस्पेक्टर राजकुमार लहरे के नेतृत्व मे थाना भिलाई नगर पुलिस की टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...